राजगढ़(सिरमौर) जिला शिमला के कोटखाई में गुडिया के साथ हुए दुराचार व् निर्मम हत्या के विरोध में राजगढ़ क्षेत्रवासियों द्वारा एक विशाल आक्रोश रेली निकाली गई |सेकड़ो की तादाद में एकत्रित हुए लोगो ने रेली के माध्यम से प्रदेश सरकार व् शिमला पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | राजगढ़ शहर में रेली निकालते हुए लोगो ने नारे लगाते हुए कहा गुडिया हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिन्दा है | हिमाचल प्रदेश को शर्मसार करने वाली कोटखाई रेप व् मर्डर केस में पुरे प्रदेश के साथ साथ अन्य राज्यों में भी रेलियाँ निकाली जा रही है व् हर तरफ गुडिया के कातिलो को जल्दी से जल्दी फंसी की सजा दिलाने की मांग की जा रही है |
इस केंडल मार्च में राजगढ़ के करीब पांच सों लोगो ने भाग लिया व् पुरे राजगढ़ बाज़ार में नारे लगाते हुए गुडिया को इंसाफ दिलाने के लिय रेली निकाली |पियूष दसन द्वारा जनता को संबोधित करते हुए कहा की राजगढ़ की जनता ने यह रेली गुडिया को इंसाफ दिलाने के लिए निकाली इस रेली में क्षेत्र का हर आदमी ने भाग लिया रेली किसी विशेष संगठन द्वारा नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता द्वारा मिलकर निकाली गई है | साथ ही प्रदेश सरकार व् शिमला पुलिस विभाग को चेतावनी दी गई है की यदि गुडिया के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी गई तो प्रदेश भर सारी जनता द्वारा मिलकर एक विशाल आन्दोलन किया जायेगा | राजगढ़ की जनता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आरोप लगाये है की गुडिया मामले में प्रदेश सरकार व् पुलिस विभाग गंभीर नहीं है और असली आरोपियों को बचा रही है | राजगढ़ की जनता द्वारा गुडिया मामले के असली दोषियों को जल्दी पकड़ा जाए व् उन्हें फंसी की सजा दी जाए |