पांवटा साहिब में गार्बेज प्रबन्धन को लेकर नगर पालिका ने बुधवार से पांवटा के सभी 13 वार्डो में कचरा प्रबंधक सर्वे शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने दी। इस दौरान विश्वकर्मा चौक पर सर्वे की टीम को डीएसपी प्रमोद चौहान ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।इस दौरान लोगो को जागरुक करने के लिये बस अड्डे पर एक नुकड नाटक का भी आयोजन किया गया

नगर पालिका के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया की शहर के 13 वार्डो का सर्वे नेहरू युवा केंद्र के सदस्य द्वारा किया जाएगा। बता दे की कचरा प्रबंधक के लिये कुछ दिन पहले एक वर्कशॉप का शुभराम्भ किया गया था जिसमे शहर में सभी वार्डो में कचरा प्रबंधक सर्वे कैसे करना हे उसकी जानकारी नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को दी गई थी। जिस की अध्यक्षता एच0एस0 राणा एसडीएम पांवटा साहिब ने की थी। इस दौरान वर्कशॉप में बताया की इसमें 2 दिन की वर्कशॉप व 21 अगस्त से 28 अगस्त के बीच नगर परिषद शहरी क्षेत्र का डेटा बेसलाइन सर्वे किया जायेगा।इस आयोजन में लगभग 40-50 स्वय सेंवी हिस्सा लेंगे। इस दौरान पुरे शहर की जानकारी आपके सामने होगी व आपके शहर में कितने घर, कितनी वर्तमान आबादी, कितने किरायेदार, कितने होटल, कितने ढाबे,हे उसके बारे में जानकरी दी जाएगी।