पांवटा साहिब में वार्ड नम्बर 10 से चुनाव परिणाम के बाद दूसरे नंबर पर रहे निर्दलय उम्मीदबार इंद्रजीत सिंह मिक्का ने मधुकर डोगरी के जितने पर उनका बधाई दी इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह अपनी हार स्वीकार कर वार्ड नम्बर 10 के मतदाताओं का धन्यबाद किया इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हमेशा वार्ड नंबर 10 के लोगो की सेवा के लिए तैयार रहेंगे उन्होंने कहा कि मेरी हार का कारण जीते हुए उम्मीदबार की मैनेजमेंट थी उन्होंने कहा कि फीर भी वार्ड के मतदाताओं ने उन्हें 20 साल से जीत रहे उम्मीदबार मधुकर डोगरी के साथ खड़ा कर दिया उन्होंने कहा कि जो चुनावो से पहले उन्होंने वादा किया था लोगो की सेवा करने का वो करते रहेंगे ।
इस दौरान उन्होंने पांवटा की जनता की सेवा के लिए चार लोगों के नम्बर भी सर्वजिनक लोगो के लिए किए उन्होंने कहा कि पांवटा वह वार्ड नम्बर 10 के लोग अपने किसी भी काम के लिए इन नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है ।इस दौरान पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वो कभी भी किसी पार्टी में शामिल नही होंगे आजाद थे आजाद रहेंगे वह आजाद हो कर ही लोगो की सेवा करेंगे












