बचपन में इस शख्‍स के प्‍यार में पागल थीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को दुनिया ‘मस्तानी’ के नाम से भी जानती है। अपनी अदाओं से उन्होंने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना रखा है। हर दूसरा इंसान उनका फैन है। लेकिन दीपिका किसकी फैन हैं, पता है? दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसके बैकराउंड में ‘टाइटेनिक’ फिल्म के स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो के पोस्टर लगे हैं। बचपन में डिकैप्रियो उनके क्रश थे। इस फोटो में वो अपनी छोटी बहन अनीशा के साथ दिख रही हैं। दीपिका और अनीशा दोनों बहनों में बहुत अच्छी दोस्ती है। दीपिका, अनीशा से पांच साल बड़ी हैं। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने एक न्यूज आर्टिकल भी अटैच किया है। इसमें बताया गया है कैसे उनकी मां ने दोनों बहनों को एक ही रूम दिया था। ताकि दोनों की परफेक्ट बॉन्डिंग हो सके। बीते दिनों इंस्टा पर दीपिका ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ भी अपनी एक फोटो शेयर की थी। बता दें कि दीपिका के पिता बैडमिंटन का एक जाना-माना नाम हैं।

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!