अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों का डंका।

Khabron wala

अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कक्षा नवीं की छात्रा महरीन तथा कक्षा दसवीं की छात्रा सिमरनजीत कौर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
कक्षा नौवीं की छात्रा प्रगति ने रजत पदक अपने नाम किया है।

हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए ‘हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन’ द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित था।
इस ओलंपियाड में दुनिया के 30 से अधिक देशों के स्कूलों ने अपनी सहभागिता दर्ज की है।
8,000 से भी अधिक विद्यालयो ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।।
यह एकमात्र ऐसा हिंदी ओलंपियाड है जिसे विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आधिकारिक अनुमोदन प्राप्त है।
इस विशाल स्तर पर छात्रों द्वारा स्वर्ण पदक तथा रजत पदक जीत पाना एक सामान्य बात नहीं है।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविन्दर कौर चावला ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन का यह प्रयास छात्रों के बीच हिंदी भाषा के प्रति रुचि जगाने और उसे एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!