पच्छाद फतेह करने निकल पड़ी भाजपा अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में बनाई रणनीति |

परिवर्तन रथयात्रा के बाद भाजपा ने जमीनी स्तर पर जुगलबन्दी शुरू कर दी है। 60 प्लस का नारा देने वाली भाजपा ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का पाठ पढ़ा रही है। संगठन उन्हें विरोधी दल कांग्रेस के तीखे बाणों का बखूबी जवाब देने का भी मन्त्र दे रही है। पच्छाद में कुछ ऐसा ही नजारा देखा जा रहा है। पहली बार कांग्रेस के पच्छाद रूपी किले को ध्वस्त कर भाजपा का खाता खोलने में सफल रहे विधायक हर हाल में इसे बरकरार रखना चाहते हैं। यही नहीं कार्यकर्ताओं व नेताओं की मेहनत से वोटों के अंतर को हर हाल में बढ़ाना चाहते हैं।

अगामी विस चुनाव के लिए पच्छाद भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मिशन 60 प्लस को पुरा करने के लिए स्थानीय नेता कार्यकर्ताओं के साथ मंथन में जुट गए हैं। पार्टी  नेताओं ने श्अपना वूथ सबसे मजबूतश् और श्वन बूथ टेन यूथ कार्यक्रमश् पर कार्य शुरू कर दी है। इसके लिए सराहां में अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें पूरा जोर संगठन की मजबूती पर रहा।  अभ्यास वर्ग में समस्त बूथ पालकोंए पदाधिकारियों व सक्रिय कफ़ीकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें आने वाले विस चुनाव के लिए जीत के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में भाजपा के प्रांतीय महामन्त्री और वरिष्ठ नेता चन्द्र मोहन ठाकुरए शिमला संसदीय क्षेत्र संगठन मन्त्री पुरूशोतम गुलेरिया मुख्य ने कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता कमर कस लें और घर घर जाकर एक एक मतदाता को भाजपा के मूलमंत्र से अवगत करवाएं। साथ ही उन्हें कांग्रेस की नाकामीओं और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाएं। चन्द्रमोहन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में भाजपा हर हाल में सरकार बनाएगी और भ्र्ष्टाचार का पर्याय बन चुकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकेंगे। संगठन मन्त्री पुरूशोतम गुलेरिया ने वन बूथ टेन यूथ पर बल देते हुए कहा कि बूथ पालक अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित कर लोगों को जागरूक करेंगें। उन्होने कहा कि भाजपा की नितियों और विकासात्मक योजनाओं को हर विचारधरा के लोगों से सांझ करें।

You may also likePosts

इस अवसर पर विधायक सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार भ्र्ष्टाचार व नाकामियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है और तमाम सरकारी दफतरों में भारी संख्या स्टाफ की कमी से जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान मोर्चा प्रदेषाध्यक्ष बलदेव सिंह भण्डारी ने कहा कि 28 जुलाई तक वोटर लिस्ट बन रही हैं जिसमें सभी बूथ पालक 1999 से पहले जन्मे सभी की वोट बनाना सुनिश्चित करें। भण्डारी ने कार्यकर्ताओं को नए वोटरों से मिलकर उन्हें वोट बनाने में मदद करने की सलाह दी। और कहा कि यदि नए वोटर के पास इससे संम्बन्धित कोई दस्तावेज नहीं है तो वह पंचायत प्रधान से प्रमाण पत्र लेकर अपने को वोटर लिस्ट में शामिल करवा सकता है। अभ्यास वर्ग में मण्डलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने भी पच्छाद भाजपा की रणनिती को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विस्तारक सतविन्द्र ठाकुरए जिला परिषद सदस्य दयाल प्यारीए अजय शर्माए एडवोकेट भूपेन्द्र ठाकुरए अनुप शर्माए रीता ठाकुरए भुपिन्द्र ठाकुरए राजपालए सुरेन्द्र नेहरू समेत सभी कार्यकर्ता और बूथ पालक मौजूद थे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!