पच्छाद में 30 को होगा रथयात्रा का स्वागत

तैयारियों में जूटे भाजपाई

केंद्र सरकार की उपलब्धियों व प्रदेश सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने के मकसद शुरू प्रदेश भाजपा की रथ यात्रा शुक्रवार को पच्छाद में प्रवेश करेगी। रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी नेता तैयारियों में जूट गए हैं।

भाजपा नेता बीएस भंडारी व मण्डल महामन्त्री अनूप शर्मा ने बताया कि 30 जून को रथयात्रा पच्छाद में प्रवेश करेगी। जिसका प्रेम नगर में जोरदार स्वागत किया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डे, सांसद वीरेंद्र कश्यप समेत कई वरिष्ठ नेता रथ यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद नैनाटिककर व सराहां में यात्रा का स्वागत किया जाएगा साथ ही जनसभा भी होगी। शनिवार 1 जुलाई को रथ यात्रा धरयार, भैलन, मढ़ीघाट व लाल टिककर होते हुए नारग पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि नारग में जनसभा का आयोजन किया गया है। इसके बाद मरयोग गिरिपुल होते हुए रथयात्रा राजगढ़ पहुंचेगी। राजगढ़ में भी जनसभा होगी। रथयात्रा को कामयाब बनाने के लिए रविवार को नारग में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमे विधायक सुरेश कश्यप समेत मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दयाल प्यारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता ठाकुर, भाजपा नेता नीरज चौधरी, पृथ्वी राज, शिवकुमार, सोम दत्त ठाकुर, नवीन ठाकुर समेत कई लोग शामिल थे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Twitter Youtube
-->
error: Content is protected !!