ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : पीडब्ल्यूडी एएक्सईएन दिलीप सिंह तोमर के घर विजिलेंस की रेड , भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

 

देर शाम पीडब्ल्यूडी के एएक्सईएन दिलीप सिंह तोमर के शुभखेड़े स्थित घर विजिलेंस ने रेड की इसके बाद शहर में चर्चा का विषय बन गया लोग एक दूसरे को फोन कर जानकारी लेते रहे अन्य विभागों के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए और इधर-उधर दुबक गए

विजिलेंस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी के घर सरकारी सीमेंट रखे जाने और सरकारी कर्मचारी अधिकारी के घर पर काम कर रहे थे शिमला में विजिलेंस के आला अधिकारियों को शिकायत मिली थी जिसके बाद निर्देश पर विजिलेंस की टीम अधिकारियों के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली परंतु भ्रष्ट अधिकारी को पहले से भनक थी और टीम को मौके पर सीमेंट मिला जो हरियाणा बताया गया जिसका बिल अधिकारी पेश नहीं कर सका  बताया जा रहा है कि यह सीमेंट अधिकारी ने एक ठेकेदार से बिल पास करने की एवरेज में लिया था और दबाव में ठेकेदार को यह सीमेंट देना पड़ा था परंतु बाद में ट्रैक्टर में लोड करके  ठेकेदार अपने गोदाम पर ले गया

कुछ ठेकेदारों ने भ्रष्टाचार की शिकायत कई महीने से की हुई थी कि पीडब्ल्यूडी के एएक्सएन दिलीप सिंह तोमर रिश्वत लेकर अवैध टेंडर अलॉट कर रहे हैं और उन्होंने अवैध संपत्ति अर्जित कर ली है करोड़ों रुपए रिश्वत से इकट्ठे किए हैं जिसकी जांच विजिलेंस लंबे समय से कर रही थी और एएक्सएन के ऊपर विजिलेंस की नजर बनी हुई थी और विजिलेंस अधिकारी की रिश्वत से कमाई अवैध संपत्ति और आय से अधिक संपत्ति की जांच भी कर रही थी इसी महीने 28 तारीख को रिटायर होने वाला है ये अधिकारी एक्सटेंशन लेने की तैयारी में है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!