ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : भुक्की (चुरा पोस्त ) की तस्करी करता युवक गिरफ्तार

( जसवीर  सिंह हंस ) गत रात  सुरक्षा शाखा पांवटा साहिब के हेड कांस्टेबल जगमोहन सिंह, HHC दीप सिंह व कांस्टेबल  नवीन कुमार जब गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे तो एक युवक को 1.745 किलो ग्राम भुक्की (चुरा पोस्त )   सहित गिरफ्तार किया गया है |

मोहसीन पुत्र सहीद हसन, गाँव ढालीपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखण्ड उम्र 26 साल को जब वह  गाडी नम्बर UK16-5811 पर देवीनगर की तरफ जा रहा था तो देवीनगर पेट्रोल पम्प के सामने रोककर तलाशी लेने पर  1.745 किलो ग्राम  चूरापोस्त बरामद किया ।पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार किया गया है मामले में  कार्यवाही जारी है । मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने की है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!