ADVERTISEMENT

10वीं की बोर्ड परीक्षा अब साल में 2 बार, शिक्षा बोर्ड ने लागू की नई नीति

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बड़ा कदम उठाते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में 2 बार आयोजित करने का निर्णय लागू कर दिया है। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और दूसरी जून-जुलाई में सुधार परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रहेगा। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को आवश्यक सुधार, वैकल्पिक सुधार और अनिवार्य पुनरावृत्ति 3 श्रेणियों में रखा जाएगा।

आवश्यक सुधार श्रेणी वाले विद्यार्थियों को 2 विषयों में सुधार परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी, जबकि सभी विषय पास करने वाले विद्यार्थी 3 विषयों तक अपने अंक सुधार सकते हैं। दोनों परीक्षाएं पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी और सुधार परीक्षा का फॉर्म मुख्य परीक्षा के परिणाम के 15 दिनों के भीतर भरा जाएगा। आवश्यक सुधार श्रेणी वाले छात्रों को कक्षा जमा एक में अस्थायी प्रवेश की सुविधा भी दी जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!