हिमाचल प्रदेश बजट 2021:CM जयराम ठाकुर ने पेश किया अपने कार्यकाल का चौथा और 50192 करोड़ का बजट

बजट सत्र के 8वें दिन शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का चौथा वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने 50,192 करोड़ का बजट पेश किया है। कुल राजस्व घाटा 1463 करोड़ रुपये अनुमानित है।

वहीं शनिवार को सदन में सभी कांग्रेस सदस्य भी मौजूद रहे। क्योंकि बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का रास्ता रोकने के विरोध में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध आखिर 5 दिनों के बाद शुक्रवार को टूट गया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के साथ कांग्रेस सदस्यों, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, माकपा सदस्य राकेश सिंघा के बीच हुई बैठक के बाद कांग्रेस के 5 सदस्यों के निलंबन को रद्द कर दिया गया।

You may also likePosts

योजना विभाग का नाम बदला गया

सबसे पहले उन्होंने योजना विभाग का नाम बदलकर नीति विभाग रखे जाने की घोषणा की। फिर उन्होंने कहा कि साल 2021-22 के लिए सभी क्लास-1 के कर्मचारियों को अपनी संपत्ति और आय का ब्यौरा सरकार को देना होगा। विधायक महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को विधायक निधि से 50 हजार रुपये की अनुशंसा कर सकेंगे। 1 अप्रैल 2021 से वेतन और मानदेय बहाल किए जाएंगे। डिस्क्रिशनरी ग्रांट को भी 1.75 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.80 करोड़ रुपये किया।

मानदेय बढ़ाने की घोषणा

SMC शिक्षकों के मानदेय को 500 रुपये प्रति माह बढ़ाने की घोषणा की गई। आउटसोर्स IT शिक्षकों का मानदेय भी 500 रुपये प्रति माह बढ़ाया गया। मिड-डे मील कर्मियों और वाटर कैरियर का मानदेय 300 रुपये प्रति माह बढ़ेगा। आशा वर्करों का वेतन 750 रुपये बढ़ाया गया है। पंचायत चौकीदारों का मानदेय 300 रुपये बढ़ाने की घोषणा हुई। सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय भी 300 रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई। राजस्व विभाग में कार्यरत अंशकालीन कर्मियों और नंबरदारों का मानदेय 300-300 रुपये बढ़ाया गया। जल गार्ड, पैरा फिटर और पंप ऑपरेटर का मानदेय 300 रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई।

30 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे

मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की कि 2021-22 में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 4000 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के 8000 पद भरे जाएंगे। लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के 5000 पद भरे जाएंगे। जलशक्ति विभाग में पैरा फीटर, पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्करों के 4000 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा पुलिस, बिजली बोर्ड, जेई, सहायक अभियंता, पशुपालन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के पद और चतुर्थ श्रेणियों कर्मचारियों के भी कई पद भरे जाएंगे। 2021-22 में प्रदेश सरकार 30 हजार से अधिक पदों को भरने का लक्ष्य रखेगी।

पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर बनेंगे

ITI संस्थानों में वाडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं हैं और इन्हें 10-10 लाख दिए जाएंगे। 412 नई ग्राम पंचायतें बनाईं गईं। अब कुल 3615 पंचायतें हो गई हैं। सभी नवगठित पंचायतों में पंचायत घर बनेंगे। यह चरणबद्ध तरीके से बनाए जाएंगे। पंचायतों में 2982 कॉमन सर्विस सेंटर बनेंगे।

बागवानों के लिए करोड़ों रुपये दिए गए

बागवानों के लिए 5 लाख पौधों का आयात किया जाएगा। बागवानों को उपदान देने के लिए नई स्वर्ण जयंती समृद्ध बागवान योजना शुरू की जाएगी। हेलनेट के लिए बागवानों को उपदान दिया जाएगा। इसके लिए 60 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। राज्य मधुमक्खी बोर्ड के गठन की घोषणा। 20121-22 में फूलों की खेती के लिए 11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। बागवानों के लिए 543 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।

प्राकृतिक खेती से जोड़े जाएंगे नए किसान

दूध खरीद मूल्य 2 रुपये बढ़ाने की घोषणा। 20121-22 में मिल्कफेड को 28 करोड़ अनुदान दिया जाएगा। जायका परिजयोना को प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा। प्राकृतिक कृषि से 50 हज़ार नए किसान जोड़े जाएंगे। नाबार्ड के तहत विधायक प्राथमिकता राशि को 120 करोड़ से 135 करोड़ किया जाएगा। प्रदेश के दो विवि के लिए 5 करोड़ का अनुसंधान कोष स्थापित किया जाएगा। सिंचाई के तहत 4000 हेक्टेयर क्षेत्र लाया जाएगा।

खिलाड़ियों की डायट मनी दोगुनी हुई

तीसरी, 5वीं, 8वीं कक्षाओं के लिए परीक्षा अनिवार्य की जाएगी। स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरू किए जाएंगे। शतरंज के खेल को बच्चों में प्रोत्साहित किया जाएगा। खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डायट मनी दोगुनी करने की घोषणा भी की गई है।

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए करोड़ों की घोषणा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र के लिए 2021-22 में 8024 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। बजट 2021-22 में हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 3016 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें बीते वर्ष के मुकाबले 314 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

प्रदेश में खिलौना निर्माण क्लस्टर बनेगा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में खिलौना निर्माण क्लस्टर का बनाया जाएगा। ऊना में प्रस्तावित एक हजार करोड़ रुपये के बल्क ड्रग पार्क में 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इन्वेस्टर मीट में एमओयू के तहत 10 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंड ब्रेकिंग भी जल्द होगी।

स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना शुरू करने की घोषणा की। 65 साल से ऊपर की महिलाओं को बिना आय प्रमाण पत्र के 1000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इससे प्रदेश की 60 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी। 2021-22 में 40 हजार अतिरिक्त पेंशन लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में जोड़े जाएंगे। 1050 करोड़ सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर खर्च होंगे।

HRTC के लिए 377 करोड़ रुपये

बजट 2021-22 में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के लिए 377 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इलेक्ट्रिक बसों सहित 200 नई बसें खरीदीं जाएंगी। 7000 लोगों को निजी उद्योगों में नौकरी दिलाई जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!