Khabron wala
परवाणू में सरकारी कार्यों में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Vigilance & Anti-Corruption Bureau) की जांच के आधार पर पुलिस थाना परवाणू में दर्ज FIR (नं. 24/2025, दिनांक 03 मार्च 2025) में IPC की धाराएं 420, 467, 468, 471, 120-B तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 08 के तहत कार्रवाई की गई है।
👉जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सतीश बेरी (73 वर्ष) ने स्वयं और अपने पुत्र को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाकर विभिन्न विभागों से कार्य हासिल किए। आरोप है कि शमशान घाट के पास स्थित सेक्टर-4 HIMUDA फ्लैटों की बिजली टेस्ट रिपोर्ट फर्जी तरीके से तैयार कर नगर परिषद को सौंपी गई, जबकि वास्तविक वायरिंग कार्य किसी अन्य ठेकेदार द्वारा किया गया था।
👉रिकॉर्ड की जांच में यह भी सामने आया कि कार्य आवंटन के लिए तीन अनिवार्य कोटेशन फर्जी तरीके से तैयार किए गए थे, जिनके आधार पर 11 जून 2020 को टेंडर प्राप्त किया गया। दस्तावेजों की कूटरचना प्रमाणित होने पर अभियोग में IPC की धारा 467 भी जोड़ी गई।
ठोस साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आज उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।











