राजगढ़ में सी आई डी टीम ने 523 ग्राम चरस के साथ किया एक गिरफ्तार

राजगढ़ उपमंडल में सी आई डी ने एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। सी आई डी टीम ने सुनील निवासी राजगढ़ की तलाशी ली। जिसमें सी आई डी टीम को एक गोलाकार काला प्रदार्थ मिला। जिसे सी आई डी  टीम ने चरस के रुप में पहचाना।

चरस का कुल वजन 523 ग्राम था। उधर, पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने आगामी छानबीन शुरू कर दी है। सिरमौर के पुलिस अधिक्षक रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!