पच्छाद : महिला ने 12 वर्ष बाद कराया दुष्कर्म का मामला पंजीकृत , नाबालिक के साथ हुआ था दुष्कर्म

पुलिस महानिदेशक के कार्यलय के निर्देश के बाद पुलिस थाना पच्छाद में एक दुष्कर्म का मामला पंजीकृत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारग क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह वर्ष 2006 में सोलन शहर में एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत थी। तो विद्या प्रकाश नाम के युवक ने इसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे फोन पर जान से मारने की धमकी देकर डरा-धमकाता रहा। इसके बाद भी विद्या प्रकाश ने इसके मायके में आकर इसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

उसके बाद वर्ष 2016 में मदन सिंह निवासी नारग ने भी इसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत युवती के परिजनों ने हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय में की। जिस पर पुलिस मुख्यालय के द्वारा दुष्कर्म का मामला पंजीकृत करने के पुलिस थाना प्रभारी पच्छाद को निर्देश दिए गए। जिसके बाद बुधवार रात को महिला के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी पच्छाद बीरू अहमद ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से आए निर्देश के बाद महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!