• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

तीन साल में दो किलोमीटर सडक़ नहीं बना पाया लोनिवि , एक करीब एक करोड़ का बजट है स्वीकृत

Desk by Desk
8 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
448
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

कहते हैं कि सडक़े किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखाएं होती हैं। यदि क्षेत्र में सडक़ पहुंच जाए, तो उस क्षेत्र का भाग्य ही बदल जाता है। वर्तमान समय में बिना सडक़ के आप किसी भी चीज की कल्पना नहीं कर सकते। क्योंकि बिना सडक़ के आधुनिकता की दौड़ में आप बहुत पीछे रह जाएंगे।

ऐसा ही एक गांव आज भी बिना सडक़ के है। यह हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद विकास खंड की मानगढ़ पंचायत के बगड़ गांव का है, जहां पर लोक निर्माण विभाग 3 वर्षों में 2 किलोमीटर सडक़ नहीं बना पाया है। ऐसा नहीं है कि इस सडक़ के लिए बजट नहीं है। इस सडक़ के लिए विभिन्न मदों में करीब 1 करोड़ रुपए सरकार ने स्वीकृत किए हैं। फिर भी 3 साल में 2 किलोमीटर में से मात्र आधा किलोमीटर ही सडक़ बनी है। सडक़ निर्माण का कार्य पिछले 1 साल से बंद है। मानगढ़ से बगड़ गांव के लिए बनने वाली यह सडक़ आगे बडू साहिब को मिलनी है।

You may also likePosts

कारगिल विजय दिवस पर माजरा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, लगभग 50 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

BREAKING: हिमाचल में जल शक्ति विभाग के JE की हत्या, दफ्तर से 50 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक गए थे

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हिमाचल में भूचाल! पुलिस भर्ती पेपर लीक के लिए जिम्मेदार अफसरों के नाम सार्वजनिक करने की उठी मांग

कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस सडक़ के बनने के बाद बडू साहिब के लिए यह सबसे नजदीक रास्ता होगा। पहले चरण में 2 किलोमीटर के लिए टेंडर हुआ है, जिसके तहत मानगढ़ से बगड़ तक सडक़ बननी है। दूसरे चरण में बगड़ से बडू साहिब के लिए सडक़ बनाई जानी प्रस्तावित है। मानगढ़ व बगड़ के ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार लोक निर्माण विभाग व जनमंच के माध्यम से भी इस समस्या को उठा चुके है। गत माह नारग में आयोजित हुए जनमंच कार्यक्रम में मानगढ़ पंचायत के उपप्रधान लेखराज ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। मगर फिर भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मानगढ़ निवासी अशोक ठाकुर, विनोद कुमार, उमेश शर्मा व राकेश शर्मा आदि ने बताया कि उन्होंने इस सडक़ का कार्य बंद होने के बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया। मगर फिर भी सडक़ का कार्य नहीं शुरू हो रहा है।

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की की शीघ्र अतिशीघ्र सडक़ का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाए। ताकि ग्रामीणों का सडक़ का लाभ मिल सके। उधर जब इस संदर्भ में राजगढ़ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केएल चौधरी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मानगढ़ से बगड़ के लिए बनने वाली सडक़ में बहुत सख्त पहाड़ आ गया है। जिसे केवल ब्लास्टिंग से ही काटा जा सकता है। पिछले कुछ समय से हिमाचल प्रदेश में ब्लास्टिंग बंद है। हमने उच्च अधिकारियों से इस पहाड़ को काटने के लिए ब्लास्टिंग करने की अनुमति मांगी है। जैसी हमें अनुमति मिलती है, ब्लास्टिंग कर सडक़ का कार्य पुन: शुरू कर दिया जाएगा।

Share209SendTweet100
Previous Post

हिमाचल प्रदेश में स्थापित होने वाले नए औद्योगिक क्षेत्रों को डीएफपी के तहत अधिसूचित करने के लिए केन्द्र सहमत

Next Post

नाहन शिमला नेशनल हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त

Next Post
नाहन शिमला नेशनल हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त

नाहन शिमला नेशनल हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त

पांवटा साहिब :  जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन व बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

पांवटा साहिब : जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन व बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

युवती ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवती ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App