पावटा साहिब : 70 लाख की हेराफेरी का आरोपी गिरफ्तार

पावटा साहिब पुलिस ने लाखों रुपए की हेरा फेरी के एक आरोपी को 2 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम ब्रह्मानंद शर्मा बताया जा रहा है। ब्रह्मानंद कमरऊ तहसील के थाना गांव का रहने वाला है। आरोप है कि ब्रह्मानंद ने एक कंपनी में रहते हुए लाखों रुपए की हेराफेरी की थी और फरार हो गया था ।

पिछले 2 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा लगभग ₹70 लाख की हेराफेरी का आरोपी ब्रह्मानंद आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस की टीम ने बीती रात्रि ब्रह्मानंद को शहर की सूर्या कॉलोनी से गिरफ्तार किया। ब्रह्मानंद पर एक निजी कंपनी के साथ धोखाधड़ी के गंभीर आरोप है। उसके खिलाफ अक्टूबर 2016 में एफ आई आर दर्ज हुई थी। एफ आई आर दर्ज होने के बाद ब्रह्मानंद पांवटा साहिब से फरार हो गया था।

लेकिन पिछले कुछ अरसे से पावटा में ही रह रहा था आरोपी इस समय एक निजी कंप्यूटर व्यवसायी के यहाँ नोकरी कर रहा था तथा उसके दफ्तर में बैठता था | इस दौरान पुलिस ने उसके द्वारा की गई जालसाजी के काफी सबूत भी जुटा लिए थे। फिलहाल ब्रह्मानंद को कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियो  ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल जांच चल रही है और मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!