सिरमौर मे 500 मीटर से लेकर 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर बूथ पर पहुंचेगी पोलिंग पार्टियों

19 मई को हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान जिला सिरमौर में पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथों पर पहुंचने के लिए 500 मीटर से लेकर 10 किलोमीटर तक का सफर तय करना होगा। जिला सिरमौर के 560 पोलिंग बूथों में से 318 पोलिंग बूथ सडक़ों से जुड़े हुए हैं। जबकि 117 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों को 500 मीटर का सफर तय करना होगा। वही 94 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को 3 किलोमीटर तक का सफर पैदल तय करना होगा। 22 बूथों के लिए 5 किलोमीटर का सफर व 8 बूथों पर पहुंचने के लिए 7 किलोमीटर का सफर व सबसे दूर 10 किलोमीटर पर एक पोलिंग बूथ शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कोरगा में है। कोरगा पोलिंग बूथ पर 988 वोटर हैं। जिला सिरमौर में सबसे कम वोट नाहन विधानसभा क्षेत्र के चामयार कोरार पोलिंग बूथ पर है।

You may also likePosts

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पांवटा देवीनगर पोलिंग बूथ नंबर 3 पर जिला में सबसे अधिक 1217 वोटर है। श्रीरेणुकाजी विस के नौहरा -1 बूथ में 1169 व पच्छाद विस क्षेत्र के छोगटाली बूथ पर 1134 वोट है। नाहन विस क्षेत्र के नाहन कैंट बूथ पर 1141 व शिलाई विधानसभा क्षेत्र के नैना बूथ पर 1165 वोट है। सबसे कम मतदाताओं वाले बूथ में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का महल प्रीतनगर बूथ पर 134 वोट है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के चामयार कोरार बूथ पर 109 वोट व श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के ऑन खादरी बूथ पर 152 वोट है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के नगाली बूथ पर 115 व शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शावगा बूथ पर 2 पर 195 वोट है।

जिला सिरमौर में मुख्य सडक़ से सबसे दूर का पोलिंग बूथ 10 किलोमीटर दूर शिलाई विस के कोरगा है। जहां पर 998 वोट है। दूसरे नंबर पर कुलथियाना बूथ है, जो 6 किलोमीटर दूर है, जहां पर 203 वोट हैं। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र का सिंयू बूथ भी 6 किलोमीटर दूर है, जहां पर 278 वोट हैं। नाहन विस क्षेत्र का बोहरली पोलिंग बूथ मुख्य सडक़ से 5 किलोमीटर दूर है, जहां पर 180 मतदाता है। 4 किलोमीटर दूर शालमो पोलिंग बूथ है, जहां पर 232 मतदाता है। जिला सिरमौर में सबसे अधिक ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में श्रीरेणुकाजी विस का खदाहन बूथ है, जिसकी ऊचाई 8170 फीट है, जहां पर 569 वोट है। पच्छाद विस का माटलबखोग की ऊचाई 7200 फीट है, जहां पर 547 वोट है। शिलाई विस क्षेत्र के हलाहं पोलिंग की ऊचाई 6249 फीट है, जहां पर 832 वोट है। नाहन विस क्षेत्र का बनेठी पोलिंग 4314 फीट ऊचाई पर स्थित है, जहां पर 804 वोट है। जबकि पच्छाद विस के महल प्रीतनगर पोलिंग बूथ की ऊचाई 2500 फीट की है, जहां पर 174 वोट है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!