ADVERTISEMENT

आचार संहिता के उल्लंघन पर काँग्रेस हुई तल्ख, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

( जसवीर सिंह हंस ) बद्दी में आयोजित बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की मौजूदगी को लेकर काँग्रेस ने कड़ा रुख अपना लिया है। काँग्रेस का कहना है के डॉ राजीव बिंदल ने संवेधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है साथ ही आचार संहिता का भी उल्लंघन किया है।

इस पूरे मामले पर कार्यवाही करने के लिए काँग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर से मिला और अतिरिक्त  उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। काँग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल संवेधानिक पद की गरिमा को दरकिनार कर बीजेपी कोर कमेटी की बद्दी में आयोजित  बैठक में एक बार नही दो दो बार शिकरत करने पहुंचे थे। इस पूरे प्रकरण को लेकर कार्यवाही की मांग को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!