ADVERTISEMENT

कुल्लू में चरस तस्करी के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

(नीना गौतम ) जनवरी। पतलीकूहल पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथगिरफ्तार कर किया है, जबकि दूसरे व्यक्ति को बेचने के जुर्म में पुलिस नेहिरासत में ले लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने पतलीकूहल क्षेत्र के बालू पधर के पास एक अजीत कुमार पुत्र राम सिंह निवासी सैक्टर 34 डी चंडीगढ़ को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 1 किलो 78 ग्राम चरस बरामद की है। अजीत कुमार रासयन के पास शिरढ रोड़ में पंजाब आटो वर्कशॉप में काम करता था।


चरस तस्करी में पकड़े जाने के बाद अजीत कुमार ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने यह चरस नवल पुत्र तारा चंद निवासी कुल्लू जिला से खरीदी थीए जिसके चलते पुलिस ने एनडीपीएस की 29 धारा के तहत नवल को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य मामले में जिला कुल्लू के बिजली महादेव में एक ढाबा चालक भूप सिंह सुपुत्र डाले राम निवासी वियोगी उम्र 30 साल से 66 ग्राम चरस बरामद किया गया जो इसे बाहर से आने वाले पर्यटकों को 10 ग्राम 15000 में बेचता था और आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की है और आगे की कार्यवाही जारीहै।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!