ADVERTISEMENT

राजगढ़ : सिविल अस्पताल में जन्में नवजात को एक्सपायरी दवा देने के आरोप

सिविल अस्पताल राजगढ़़ में जन्में एक नवजात को अस्पताल से एक्सपायरी दवा देने के आरोप लगे हैं। इस दवा के सेवन के बाद पिछले चार दिन से नवजात नहीं जागा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचयात बोहल टालिया निवासी दीपक व उसकी पत्नी विनय देवी ने अस्पताल स्टाफ पर एक्सपायरी दवाई देने के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर दीपक का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने बताया कि 13 मार्च को वह प्रसव करवाने राजगढ़ अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उनका सफल प्रसव हो गया था। विनय देवी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी हो गई।

इस दौरान उन्हें राजगढ़ अस्पताल से दवाइयां दी गई, जो एक्सपायरी थी। दीपक ने बताया कि पिछले चार दिन से उसका बच्चा लगातार सो रहा है। दूध पिलाने के लिए उसे बार-बार जगाना पड़ता है। साथ ही उसे दूध भी चम्मच से पिलाया जा रहा है। दीपक ने कहा कि यदि उसके बच्चे को कुछ होता है तो इसके लिए राजगढ़ अस्पताल का स्टाफ जिम्मेवार होगा। उन्होंने राजगढ़ अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाह होने का आरोप भी इस वीडियो में लगाया है।  वहीं इस पूरे मामले पर बीएमओ डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि स्टाफ की कोई अनियमितता पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!