ADVERTISEMENT

नालें में गिरने से युवक की मौत

आनी खंड की ग्राम पंचायत बुच्छैर के गाडाशाड़ी गांव के एक व्यक्ति की नाली नामक स्थान के पास गिरकर मौत हो गई। जिसका शव मंगलवार रात को पुलिस ने खड्ड से बरामद किया है। जिसकी पुष्टि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनी राम पुत्र लसणु राम गांव डॉ. जांओ तह आनी जिला कुल्लू उम्र 57 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मनी राम रोज की ही तरह अपने घर से जाओं की ओर निकला था।


जहां से वह निजी काम से आनी आया था। शाम को जब वह बस में वापिस आया तो बस से उतरकर वह पैदल घर की ओर जा रहा था, की रास्ते मे पडऩे वाले एक नाले पर बनी लक्कड़ की वैकल्पिक पुलिया से गुजर रहा था तो अचानक पांव फिसला और वह औंधे मुंह पानी मे जा गिरा। जहां उसे सिर पर चोट लगी और वह बेहोश पड़ा रहा। जबकि अगले रोज मंगलवार को उसका गिरा हुआ शव देखा गया जिसकी सूचना ग्राम पंचायत बुछैर की प्रधान सुनीता कुमारी ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया और मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद शव को आनी लाकर सिविल अस्पताल आनी में बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!