ADVERTISEMENT

पच्छाद : खाई में गिरी बोलेरो व्यक्ति की मौके पर मौत

नाहन शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर देर रात को कवागधार के समीप एक बोलेरो खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो नंबर एचपी 71- 4079 का चालक रूपीन कुमार पुत्र विनोद शर्मा निवासी पानवा शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे के आसपास अपने एक रिश्तेदार को लेने सराहां की तरफ आ रहा था, जो बोलेरो को कवागधार हेलीपैड पर बैक कर रहा था, तो बोलेरो बैक करते हुए अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

जिसके चलते रूपीन की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बोलेरो खाई में गिरने की आवाज सुनकर इसकी सूचना पुलिस को दी तथा मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया ।जहां पर सराहां अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पच्छाद पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!