ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने सरकार के आदेशों के बावजूद बंद नहीं हुए स्कूल

जहां एक और कोरोनावायरस को लेकर सरकार कड़े निर्देश जारी कर रही है वहीं पावटा साहिब प्रशासन इन आदेशों को लागू करने में फेल साबित हो रहा है सरकार एक और सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर चुकी है वहीं पावटा साहिब में खुले स्कूल सरकार के कोरोना वायरस को रोकने के दावों पर थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं

वही पावटा साहिब के प्रशासन की लापरवाही और सुस्त रवैया के कारण निजी स्कूलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा दिया है वहीं मिली जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल में आज बच्चों की परीक्षा भी ली गई वही कुछ स्कूलों में अभी भी अध्यापकों द्वारा पेपर चेक करवाए जा रहे हैं अब देखना यह है कि प्रशासन सरकार के आदेशों को लागू करवाने में सफल हो पाता है या नहीं

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!