निर्भया रेप कांड के चार दरिंदों को अभी फांसी दिए 24 घंटे का समय भी नहीं बीता था कि सिरमौर में सात साल की एक मासूम से दो लोगों ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा की दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों के घर पर किराये के मकान में अपने माता-पिता के साथ रह रही बच्ची से आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।
वारदात के बाद सहमी बच्ची के अभिभावकों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपी हिमांशु व प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा लिया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाना में रात को मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।