ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर परिषद ने किया सभी वार्डों को किया सेनेटाइज, सफाई कर्मचारियों को बांटे गये मास्क

कोरोना को देखते हुए पावटा साहिब नगर परिषद ने  सभी वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया तथा सभी वार्डों को सैनिटाइज किया जा रहा है जानकारी देते हुए नगरपालिका के ईओ ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों को मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करती है कि रविवार 22 मार्च को त्याग के तौर पर सभी अपने घरों में रहे ताकि इस वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके|

नगरपालिका के ईओ ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए खुद की स्वच्छता, सामाजिक दूरी, भयमुक्त माहौल बनाए रखें. हम सब एक जुट होकर इस वायरस की चुनौती का डटकर मुकाबला करें. कल 22 मार्च रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी आह्वान “जनता कर्फ़्यू” को सफल बनाने के लिए आइये हम सभी देश के प्रति ज़िम्मेदारी निभाते हैं,आज रात से सोमवार सुबह तक हम सभी अपने घरों से बाहर ना निकले,इस कोरोना की विश्व महामारी से हम सब मिलकर जंग लड़े व कोरोना वायरस की इस चैन को तोड़े। उन्होंने कहा कि दुकाने बंद रखें,अपने घर पर ही सभी रहे,ट्रांसपोर्ट भी बिलकुल बंद रखें। हमारी जागरूकता व सावधानियाँ ही इस कोरोना को हरा सकती हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!