ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : जनता से अपील बिजली के बिल का भुगतान ऑनलाइन करे , कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भूगतान काउंटर पर आने से बचे

बिजली बोर्ड के एक्स ई एन दर्शन सिंह ठाकुर ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रसार को रोकने के लिए सभी कर्मचारियों, विभागों और आम जनता द्वारा कुछ ऐहतियातन कदम उठाये जाने की आवशयकता है | अत: इस भयंकर वायरस से बढ़ने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर न जाने के निर्देश जारी किये गये है उन्ही आदेशों की अनुपालना करते हुए आपसे यह अनुरोध किया जाता है कि किसी भी सामान्य कार्य हेतु उपमंडल व् मंडल कार्यालयों में जाने से बचें एवं अपने बिजली से सम्बंधित कार्य,शिकायत एवं किसी अन्य  प्रकार की पूछताछ के लिए निम्नलिखित कार्यालय के दूरभाष न० एवं अधिकारियों के मोबाईल नंबर पर संपर्क करें |

अपने मासिक विद्युत बिल के भुगतान हेतु भूगतान काउंटर पर लगी लाइनों में खडें होने से बचे एवं जहाँ तक संभव हो सके बिजली के बिल का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करें, ऑनलाइन माध्यम से भुगतान की विधि नीचे दर्शाई गई है | कृपया सहयोग करें  | सामाजिक दुरी बनाये रखें स्वयं जागरूक बने एवं दूसरों को भी जागरूक बनायें व् राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा जनहित में जारी निर्देशों का पालन करें | यह मात्र कोरोना से लड़ने की तैयारी का एक हिस्सा है | अत: इस महामारी का मुकाबला करें, मानवता की रक्षा करें   तथा खतरनाक वायरस से बचने और इसको फैलने से रोकने में अपने सहयोग दें | बिजली बोर्ड के एक्स ई एन दर्शन सिंह ठाकुर ने सभी कर्मचारियों को आज साबुन व सैनिटाइजर भी बाटे |

क्रम संख्या अधिकारी का नाम फोन न ० मोबाईल न ०
1 ई. दर्शन सिंह ठाकुर , वरिष्ठ अधिशासी अभियंता 265100 9418456360
2 ई. मुकेश सिंह, सहायक अभियंता , उपमंडल पांवटा साहिब 222325 9418096301
3 ई रामपाल , सहायक अभियंता , उपमंडल पुरुवाला 238824 9805576556
4 ई. रवि शंकर चौहान , सहायक अभियंता , उपमंडल धौलाकुंआं 257453 9805943984
5 ई. अंकित वर्मा , सहायक अभियंता , उपमंडल सतौंन  262423 9805350109
6 ई. अंकुर , सहायक अभियंता , उपमंडल शिलाई  278550 8679328483

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!