ADVERTISEMENT

कोरोना का खौफ : सिरमौर जिले में धारा 144 लागू

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हिमाचल के जिला सिरमौर  में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। शनिवार को लगाई गई धारा 144 के बाद प्रशासन ने लोगों से संयम और सुरक्षा बरतने का आह्वान किया है। बता दें कोरोना वायरस के खौफ के चलते जिला चंबा में मंदिरों, सामाजिक समारोह, खेलकूद गतिविधियों और अन्य समारोहों पर रोक लगाई गई है। इसके बाद अब धारा 144 लागू करने से लोगों में हडकंप मच गया है।

प्रशासन के अनुसारा अब तीन से अधिक लोग एक जगह पर एकत्रित नहीं हो सकते हैं। इससे पहले कांगड़ा सोलन और चम्बा जिले में भी धारा 144 लगाई जा चुकी है। उपायुक्त सिरमौर  ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में धारा 144 को लागू किया गया है। उन्होंने लोगों से भयभीत न होने की अपील की है। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी एहतियात और सुरक्षा उपाय अपनाने का आग्रह किया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!