ADVERTISEMENT

सिरमौर जिले के पावंटा साहिब , नाहन , काला आम्ब व राजगढ़ में कर्फ्यू के आदेशों की अवहेलना पर पांच मामले दर्ज

जिला सिरमौर पुलिस के द्वारा लॉक डाउनलोड कर्फ्यू के आदेशों की अवहेलना के मामले में पांच  मामले दर्ज किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला काला आम थाना के अंतर्गत पायनियर धागा फैक्ट्री के मालिक वह फैक्ट्री मैनेजर के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघन तथा सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन के बाद 9:00 बजे खैरी स्थित इस धागा मिल में काम चल रहा था। पुलिस को जब बाहर से गश्त के दौरान मशीनें चलने की आवाजें आई तो पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो फैक्ट्री चल रही थी।जबकि धागा मिल एसेंशियल सर्विसेज के तहत आती नहीं है। फैक्ट्री में मजदूर भी रोस्टर प्रक्रिया के तहत कार्य नहीं कर रहे थे। पुलिस के द्वारा लोगों की जान को जोखिम में डालने सरकारी आदेशों के उल्लंघन लॉक डाउन और कर्फ्यू के उल्लंघन करने के जुर्म में आई पी सी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वही आज नाहन शहर कच्चा टैंक पुलिस चौकी के अंतर्गत कर्फ्यू आदेश उल्लंघन के तहत स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:30 के आसपास कैंट रोड नाहन की ओर से स्कूटी संख्या एचपी 71-76 68 को पुलिस के द्वारा रुकवाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम शिवांशु लोहिया पुत्र सुभाष लोहिया निवासी छोटा चौक नाहन बताया।स्कूटी चालक से प्रतिबंध के बावजूद घूमने का कारण पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक उत्तर न दे पाया। पुलिस के द्वारा बेवजह घूमते हुए धारा 144 के उल्लंघन के तहत तथा संक्रमण फैलाने की संभावना के चलते आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।


वहीं तीसरा मामला राजगढ़ थाना के अंतर्गत सनौरा में कर्फ्यू के बावजूद दुकान खोल नियमों के उल्लंघन किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएचओ राजगढ़ अपनी पुलिस टीम के साथ कर्फ्यू के दौरान व्यवस्था का जायजा लेने निकले हुए थे।तभी उन्होंने देखा कि सनोरा में शर्मा जनरल स्टोर कर्फ्यू के बावजूद खोला गया है। पुलिस के द्वारा लॉक डाउन ट्रक कर्फ्यू के उल्लंघन किए जाने को लेकर दुकान संचालक राजू शर्मा पुत्र चेतराम निवासी बटोल पोस्ट ऑफिस सनोरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा अंतर्गत धारा188,269 आईपीसी में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

तो वही चौथा मामला नाहन मे कच्चा टैंक पुलिस चौकी के अंतर्गत मोहल्ला गोविंदगढ़ में कृषि के दौरान भंडारा आयोजित किए जाने का दर्ज किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी फतेह सिंह के द्वारा अपने घर पर ही कर्फ्यू के दौरान भंडारा आयोजित किया जा रहा था। गश्त पर निकली पुलिस के द्वारा जब मौके पर जाकर जानकारी जुटाई गई तो वहां पर भंडारा चल रहा था घर पर काफी संख्या में लोग मौजूद भी थे।पुलिस के द्वारा फतेह सिंह तथा इंदर कौर पत्नी फतेह सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र फतेह सिंह के खिलाफ सरकारी आदेशों की आवेला तथा धारा 144 के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


पांचवा मामला PSI तनुजा थाना पावंटा साहिब की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ कि आज वह कांस्टेबल अरुण कुमार व कांस्टेबल विक्की के साथ जिला मैजिस्ट्रेट नाहन द्वारा जिला सिरमौर में लगाई गई धारा 144 के प्रभावी किर्यान्व्यन हेतु व कोरोना वायरस  को रोकथाम के लिए लगाए गए कर्फ्यू (Lock down) के लिए  तारुवाला गुरुद्धारा के नजदीक समय करीब 2.00 बजे दिन मौजुद थी तो एक स्कुटी के ऊपर दो व्यक्ति गोंदपुर से बदरीपुर की ओऱ आए जिन्होने कोई मास्क व हेलमेट नही पहना था |

जिन्हे रोककर पुछने पर उन्होंने अपना नाम वरुण भारद्धाज पुत्र  श्री अरुण कुमार निवासी मकान न0 28/2 Ward न0 11 देवीनगर तह0 पावंटा साहिब उम्र 20 वर्ष व पीछे बैठे व्यक्ति ने स्पर्श पुत्र जगदीश खुराना मकान न0 69 मैन मार्केट वार्ड न0 07 पावंटा साहिब उम्र 22 वर्ष बताया । उपरोक्त व्यक्तियों द्धारा राष्ट्रीय स्तर पर आमदा कोरोना वायरस बीमारी के चलते राज्य एवं जिला प्रशासन द्धारा जारी पुर्ण (Lockdown) कर्फ्यु धारा 144 के आदेशो की पुर्णतया अवहेलना की है जो इनका इस प्रकार के उक्त खतरानाक बीमारी के संक्रमण को भी इनके द्धारा बढावा देना पाया गया है।उधर जिला पुलिस प्रमुख अजय कृष्ण शर्मा ने पांचो  मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले दर्ज कर लिए गए हैं तथा आगामी कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *