मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कफ्यू में ढील देने पर फैसला लिया है। सरकार ने अपना वीरवार का निर्णय बदल दिया है अब तीन घंटे ही ढील दी जाएगी। सीएम जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह फैसला लिया है। पहले सरकार ने सुबह से दोपहर एक बजे तक ढील देने का फैसला लिया था। लेकिन हर तरफ इस फैसले की आलोचना के बाद इसे बदल दिया गया है। बताया जा रहा है ढील देने का समय जिला के डीसी तय करेंगे। सीएम ने प्रदेशवासियों से कफ्यू को सफल बनाने में सहयोग करने की मांग की है।
साथ ही सीएम ने शहरी क्षेत्र में लोगों को घरद्वार ही सामान उपलब्ध करवाने की संभावनाएं तलाशने के भी आदेश दिए हैं। सरकार ने पहले शराब की दुकानें भी खुली रखने का फैसला लिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर इस फैसले की बहुत आलोचना हुई। इसके बाद सरकार ने आधी रात को इस निर्णय वापस ले लिया था।












