सिरमौर पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह देखने में आया है कि कर्फ्यू में ढील के दौरान बहुत से लोग इस ढील का नाजायज फायदा उठा रहे हैं और अनावश्यक ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं । इस प्रकार की गैरजिम्मेदाराना गतिविधियां ऐसे लोगो साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है । इसलिए पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वायरस का प्रसार रोकने के लिए जब बहुत ही ज़्यादा जरूरी हो तभी अपने घरों से बाहर निकलें और खरीददारी करते समय साथ वाले लोगों से उचित दूरी बनाए रखें और Social Distancing के नियमों का पालन करें ।
इसके साथ साथ जो लोग Essential Services से जुड़े हैं उन्हे भी Social Distancing बनाए रखने के लिए, और वाहनों में आते-जाते समय साथ बैठे लोगों से भी उचित दूरी बनाए रखने के लिए आग्रह किया है । इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लोगों से Duty पर तैनात किए गए पुलिस कर्मचारियों व अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ सहयोग करने और उनके द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों का पालन करने कि भी अपील की है।
कर्फ्यू में ढील के दौरान यह भी देखने में आया है कि सुबह के समय ज़्यादातर Senior Citizens अख़बार व दूध आदि लेने के लिए बाहर निकल रहे हैं, जबकि शोध के अनुसार वृद्ध लोगों को संक्रमण होने का अधिक खतरा है, अत: Senior Citizens से निवेदन किया जाता है कि वे ज़्यादा से ज़्यादा समय तक अपने घरों में ही रहें और घर पर बैठकर e-news paper, Social Media या अन्य संचार साधनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है । पुलिस अधीक्षक ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे अपने बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने दें ताकि हम इस चुनौती का सफलता के साथ मुक़ाबला कर सकें और अपने आस-पड़ौस व समाज को सुरक्षित रख सकें ।












