आज सचिव व निदेशक शहरी विकास विभाग के साथ विडियो कॉन्फरेन्स की गई जिसमें सचिव व निदेषक द्वारा आदेश प्रदान किये गये कि नगर परिषद क्षेत्र के अन्दर सफाई का कार्य देख रहे सभी सफाई कर्मचारीयों को 1500 रूपये की प्रोत्साहन राशी दी जाएगी जो कि उनके मासिक वेतन से अलग होगा और यह राशि सभी कर्मचारीयों के खाते में तुरन्त डाल दी जाएगी व इसके अतिरिक्त सचिव व निदेशक महोदय द्वारा निर्देश जारी किये गये कि नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारीयों को माह मार्च के वेतन/सेलरी के साथ अप्रैल माह की वैतन/सेलरी अग्रीम रूप से जारी जारी की जाए ताकि इनके परिवारों को किसी तरह से आर्थिक तंगी न हो तथा अपने कार्य को निष्ठापूर्वक कर सके |
इसके साथ हि सचिव व निदेषक महोदय द्वारा सफाई कर्मचारीयों के द्वारा इस विकट प्रस्तिथि में दी जा रही निष्ठापूर्व सेवा के लिए धन्यवाद किया गया । नगर परिषद के ई ओ ने बताया कि उपरोक्त आदेषों की पालना करते हुए नगर परिषद पांवटा साहिब भी उक्त आदेषो का पालन करते हुए सभी सफाई कर्मचारीयों की जाने वाली राषि तुरन्त प्रभाव से जारी की जाएगी।












