ADVERTISEMENT

राजगढ़ : शिमला से पैदल वापिस अपने घरों को लौट रहे भूखे मजदूरों को पुलिस खिला रही खाना

प्रदेश की राजधानी शिमला में कर्फ्यू के दौरान फंसे मजदूर पैदल ही अपने घरों की ओर लौट रहे हैं क्योंकि ऐसे कर्फ्यू में उनको कोई भी वाहन घर तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध नहीं हो रहा ऐसे में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे यह मजदूर शिमला से पैदल ही अपने घरों रेणुका व शिलाई के लिए निकल पड़े हैं रास्ते में दुकानें भी बंद है तथा दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना बड़ा मुश्किल हो चुका था वहीं अधिकतर की जेबे  भी खाली हो चुकी है क्योंकि जहां पर यह काम करते थे वह आपसे इनको पैसे भी नहीं मिले हैं |

ऐसे में डीएसपी राजगढ़ भीष्म  ठाकुरकी अगुवाई में पुलिस ने एक खास मुहिम चलाई है शिमला से लौट रहे मजदूरों को गिरी पुल पर पुलिस खाने-पीने का सामान उपलब्ध उपलब्ध करा रही है | कल भी करीब डेढ़ सौ लोगों को बिस्कुट चाय नमकीन फल ब्रेड आदि जो भी  उपलब्ध हुआ खिलाया गया | व आज भी करीब 100 मजदूरों को खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि इन गरीब मजदूरों को खाने का सामान उपलब्ध कराने के लिए पुलिसकर्मी जुटे हैं वहीं उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निरंतर गश्त कर रही है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!