ADVERTISEMENT

शिलाई : 17 साल की किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

शिलाई उपमंडल में एक नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि 17 साल की किशोरी ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वारदात वीरवार देर रात पेश आई। जानकारी के अनुसार जिस समय किशोरी यह कदम उठाया उस दौरान वह घर पर अकेली थी।

जब किशोरी की माता घर पहुंची तो उसे फंदे से झूलता पाया। इसकी सूचना गांव के नंबरदार को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर  परिजनों को सौंपा। शुक्रवार दोपहर बाद ही नाबालिग का अंतिम संस्कार किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  शिलाई पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छाबीन शुरू कर दी है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!