जी हां कांग्रेस के नेताओं पर यह कहावत सटीक बैठ रही है कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा भानुमति ने अधूरा कुनबा जोड़ा कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी परंतु कांग्रेस नेता कुनबा जोड़ना चाह रहे थे परंतु दूसरे कांग्रेसियों ने धक्का मारकर मकान को गिरा दिया
हम बात कर रहे हैं नगर परिषद में बनने वाली सरकार की एक तरफ कौल सिंह ठाकुर का गुट तरफ वीरभद्र सिंह का गुट तीसरी तरफ सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट जिस सब प्रकार प्रदेश में कांग्रेसी आपसी फूट सामने आती रही है वैसे ही पावटा साहिब में कांग्रेस की फूट जगजाहिर हो चुकी है विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी 13000 से अधिक वोटों से हारा था वहीं कांग्रेस के विभीषण कांग्रेस के प्रत्याशी को निपटाने के लिए पूरा जोर लगा रहे थे अब नगर परिषद में भी वही खेल खेला जा रहा है आज चंद कांग्रेसी एक होटल में सरकार बनाने के लिए तरसते रहे परंतु दूसरे गुट ने अपने दो पार्षद गायब कर दिए वहीं तीसरा वोट भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर दिख रहा है
विधानसभा चुनाव में विधायक सुखराम चौधरी की मदद करने वाले इंद्रजीत सिंह मिक्का उनसे कुछ नाराज थे परंतु भाजपा के हनुमान अपनी ताकत दिखाने को तैयार थे परंतु भाजपा के कुछ विभीषण ने ऐसा नहीं होने दिया वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष अपनी चौधर दिखाने के चक्कर में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को भी गुमराह कर गए वही राजेश गुप्ता उर्फ नन्हे की नन्हीं भी खंडन करती आई कि हम तो खाना खाने गए थे जबकि वार्ड नंबर नौ से पार्षद का पूरा परिवार वहां पर गुलाब जामुन खाता नजर आया था और खड़े होकर तालियां बजा रहे थे वहीं जनता भी कह रही है कि पार्षद साहिबा जनता को इतना मूर्ख मत समझो
इस सारा खेल खेलने के लिए कांग्रेस की तरफ से एक चेयरमैन का खेल खेला जा रहा है जबकि निर्दलीय वाइस चेयरमैन का पद पाने के लिए तैयार बैठे हैं वही लाखों रुपए के खेल भी खेले जा सकते हैं आम जनता का बेवकूफ बनाकर लाखों रुपए में बिकने के लिए तैयार बैठे पार्षद नगर पालिका में भ्रष्टाचार नहीं करेंगे तो क्या जनता की सेवा करेंगे
यह तो पार्षदों को देखना है कि एक ईमानदार से चलने वाली सरकार बनानी है या 6 महीने बाद फिर गिर जाने वाली सरकार मिली जानकारी के अनुसार कुछ पार्षदों को गायब करे जाने की भी बात सामने आ रही है पर इस सारे खेल में जनता का बेवकूफ बनाया जा रहा है जनता केवल और केवल ईमानदार और स्वच्छ छवि से चलने वाली सरकार की आस कर रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ कांग्रेसी पार्षद भी भाजपा में आने के लिए तैयार बैठे हैं चूहा बिल्ली के खेल में खूब राजनीति खेल खेला जा रहा है












