जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। वही सुखराम चौधरी पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं क्योंकि उर्जा मंत्री को वहां पर प्रभारी लगाया गया था तथा वहां भाजपा प्रत्याशी की जमानत जप्त हो गई है इससे सुखराम चौधरी का गिरते ग्राफ की ओर इशारा कर रहा है अपने क्षेत्र में भी सुखराम चौधरी का ग्राफ गिरता जा रहा है तथा उनकी अपनी बाहती बिरादरी भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है तथा इस बार सुखराम चौधरी को टिकट मिलना भी मुश्किल है क्योंकि उनका क्षेत्र में भारी विरोध हो रहा है यदि किसी तरह उनको टिकट मिल भी गई कहीं उनका हाल भी जुब्बल कोटखाई के भाजपा प्रत्याशी जैसा ना हो
अंतिम राउंड में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 6103 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा को 23344 वोट मिले। भाजपा की नीलम सरैइक को 2584 और निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम को 170 वोट मिले
हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। अंतिम राउंड में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 6103 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा को 23344 वोट मिले। भाजपा की नीलम सरैइक को 2584 और निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम को 170 वोट मिले। नोटा 172 है। अब बैलेट पेपर की गिनती बाकि है। रोहित ठाकुर की बढ़त को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
रोहित ठाकुर को विरासत में मिली राजनीति
जुब्बल कोटखाई सीट से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर का जन्म 14 अगस्त 1974 को हुआ। रोहित जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की जुब्बल तहसील की ग्राम पंचायत धार के पौटा गांव के निवासी हैं। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की। राजनीति रोहित ठाकुर को अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल से विरासत में मिली। वर्ष 2002 में दादा के निधन के बाद रोहित ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। रोहित ने पहली बार वर्ष 2003 में चुनाव लड़ा और जीत प्राप्त की।
उस वक्त उनकी 27 साल की उम्र थी। इससे पूर्व युवा कांग्रेस में सक्रिय थे। इसके बाद 2012 में चुनाव जीता। वीरभद्र सरकार में रोहित ठाकुर मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। रोहित ठाकुर को अब तक अपने राजनीतिक जीवन में दो बार जीत और दो बार हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के टिकट पर उनका मुकाबला हमेशा भाजपा नेता पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा से ही रहा। उन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से बीए राजनीति विज्ञान की शिक्षा ग्रहण की।
जुब्बल कोटखाई उपचुनाव (अंतिम राउंड)
प्रत्याशी वोट
रोहित ठाकुर(कांग्रेस) 29447
चेतन बरागटा(निर्दलीय) 23344
नीलम सरैइक(भाजपा) 2584
सुमन कदम(निर्दलीय) 170