• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान की घोषणा की अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की अवधि तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने की घोषणा

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
4 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन

सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है , सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है ,उद्योगों से उगाही की जा रही

शिलाई : पंचायत प्रधान व पांच वार्ड सदस्यों को 27 लाख रुपए गबन करने पर डीसी सिरमौर ने अयोग्य करार देते हुए पद से किया बर्खास्त

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में किया जाएगा शामिल

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) की आज यहां आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2016 से नया वेतनमान प्रदान करने और जनवरी, 2022 का वेतन संशोधित वेतनमान के अनुसार फरवरी, 2022 में देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी 1 जनवरी, 2016 से संशोधित पेंशन और अन्य पेंशन लाभ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संशोधित वेतनमान और संशोधित पेंशन/पारिवारिक पेंशन पर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि नए वेतनमान और संशोधित पेंशन से राज्य के कोष पर सालाना 6000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय वहन करना पड़ेगा।
जय राम ठाकुर ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के 5 मई, 2009 के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार 15 मई, 2003 से नई पेंशन प्रणाली (इनवेलिड पेंशन और फैमिली पेंशन) के कार्यान्वयन की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के कोष पर करीब 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की अवधि तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों, अंशकालिक कामगारों, जल रक्षकों और जलवाहकों आदि के संबंध में नियमितीकरण/अंशकालिक से दैनिक वेतनभोगी के रूप में नियुक्ति के लिए भी एक-एक वर्ष की अवधि कम की जाएगी।
उन्होंने लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान के लिए 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करूणामूलक आधार पर नियुक्ति के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जायेगी। यह समिति आगामी मंत्रिमण्डल बैठक में अपनी प्रस्तुति देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी एवं अनुबंध कर्मचारियों को जनजातीय भत्ता देने पर भी विचार करेगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों को अब पेंशन निधि चुनने की स्वतंत्रता होगी, जिससे उनके निवेश पर बेहतर रिटर्न सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अब तक इन कर्मचारियों को सरकार द्वारा चुनी गई पेंशन निधि में ही निवेश अनिवार्य था। उन्होंने कहा कि सभी एनपीएस कर्मचारियों को डीसीआरजी लाभ प्रदान किया जा रहा है और अब सरकार ने 15 मई, 2003 से 22 सितम्बर, 2017 तक इस लाभ से वंचित एनपीएस कर्मचारियों को ग्रेच्युटी प्रदान करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा हैं। कर्मचारियों की परिश्रम, समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण ही हिमाचल आज देश के अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या और कर्मचारी अनुपात के मामले में भी हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और हिमाचल भी इसका अपवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने इस महामारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य इस संकट से सफलतापूर्वक बाहर निकलने में सफल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने कुल बजट का लगभग 43 प्रतिशत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर व्यय कर रही है, जो कि छठे वेतन आयोग के लागू होने के बाद 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि.

पिछले लगभग चार वर्षों के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 22 प्रतिशत की वृद्धि की है और उन्हें 1320 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें 12 प्रतिशत अंतरिम राहत की दो किस्तें भी प्रदान की गईं, जिससे कर्मचारियों को लगभग 740 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं कार्मिक प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों में हिमाचल प्रदेश केरल के बाद दूसरा राज्य है।

राज्य एनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित किया है और कर्मचारियों ने अविलम्ब अपने सभी देय लाभ प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान भी, प्रदेश सरकार ने कई अन्य राज्यों के विपरीत यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों को उनका वेतन और बकाया समय पर मिले।
राज्य एनजीओ फेडरेशन के महासचिव राजेश शर्मा ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखने वाले मुख्यमंत्री आम आदमी की कठिनाइयों से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारी राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।
Share160SendTweet100
Previous Post

नाहन : हाईकोर्ट अधिवक्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट केदार सिंह जिंदान की हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास तथा तीसरे को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा

Next Post

सतौन में एबीसीआई कंपनी की गुंड़ागार्दी लोगों के खेतों में फैंका मलबा

Related Posts

हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन

42 minutes ago
सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है , सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है ,उद्योगों से उगाही की जा रही
मुख्य ख़बरें

सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है , सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है ,उद्योगों से उगाही की जा रही

55 minutes ago
शिलाई : पंचायत प्रधान व पांच वार्ड सदस्यों को 27 लाख रुपए गबन करने पर डीसी सिरमौर ने अयोग्य करार देते हुए पद से किया बर्खास्त
मुख्य ख़बरें

शिलाई : पंचायत प्रधान व पांच वार्ड सदस्यों को 27 लाख रुपए गबन करने पर डीसी सिरमौर ने अयोग्य करार देते हुए पद से किया बर्खास्त

18 hours ago
मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में किया जाएगा शामिल
मुख्य ख़बरें

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में किया जाएगा शामिल

18 hours ago
पांवटा साहिब :  स्मार्ट मीटर तो लगेंगे बोले एक्सन बिजली बोर्ड , किसान 2 तारीख को देंगे धरना
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : स्मार्ट मीटर तो लगेंगे बोले एक्सन बिजली बोर्ड , किसान 2 तारीख को देंगे धरना

19 hours ago
बहन ने भाई को दिया धोखा,मोटी कमाई करने का लालच दे किया गड़बड़झाला
मुख्य ख़बरें

बहन ने भाई को दिया धोखा,मोटी कमाई करने का लालच दे किया गड़बड़झाला

20 hours ago
पांवटा साहिब वन मंडल में नए डीएफओ  वेद प्रकाश ने संभाला पदभार
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब वन मंडल में नए डीएफओ वेद प्रकाश ने संभाला पदभार

20 hours ago
Himachal: ड्रग केस में सबूत मिटाने और छेड़छाड़ करने पर थाना प्रभारी व मुंशी लाइन हाजिर
मुख्य ख़बरें

कल से शुरू होगी पुलिस भर्ती, कांस्टेबल के भरे जाएंगे पद….

20 hours ago
12वीं पास और ITI वालों को नौकरी का मौका- निकली है 1121 पदों पर भर्ती
मुख्य ख़बरें

12वीं पास और ITI वालों को नौकरी का मौका- निकली है 1121 पदों पर भर्ती

20 hours ago
Load More
Next Post
सतौन में एबीसीआई कंपनी की गुंड़ागार्दी लोगों के खेतों में फैंका मलबा

सतौन में एबीसीआई कंपनी की गुंड़ागार्दी लोगों के खेतों में फैंका मलबा

पांवटा साहिब : विश्वकर्मा मंदिर में स्थापित साईं बाबा की मूर्ति को  उपद्रवियों ने  तोड़ा

पांवटा साहिब : विश्वकर्मा मंदिर में स्थापित साईं बाबा की मूर्ति को उपद्रवियों ने तोड़ा

पढ़ें मंत्रिमण्डल के निर्णय

पढ़ें मंत्रिमण्डल के निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!