पांवटा साहिब : सरकार से निराश, अब मां यमुना से आस, आरती कर मांगा रेडियोलॉजिस्ट

पांवटा साहिब : सरकार से निराश, अब मां यमुना से आस, आरती कर मांगा रेडियोलॉजिस्ट

विकास खंड पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे युवा प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वे आए दिन प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी को वक्त करने के अनूठे तरीके ईजाद कर रहे हैं।

You may also likePosts

वीरवार दोपहर बाद प्रदर्शनकारी धरना प्रदर्शन स्थल से उठाकर यमुना घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार से अपनी निराशा व्यक्त करते हुए मां यमुना में विश्वास जताया और आरती करके सिविल अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की मांग की। यही नहीं बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग भी की जा रही है

पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक और बाहती युवा विकास मंच के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि वे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में एक स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से लगातार धरने पर है।

लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई स्थाई समाधान सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त नही किया जाएगा तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

बता दें कि बीते दिन इन युवा प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था की खिल्ली उड़ाते हुए 6 साल से ताला बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष की आरती उतार कर रेडियोलॉजिस्ट की मांग की थी।

वहीं वीरवार को उन्होंने मां यमुना की आरती कर रेडियोलॉजिस्ट की मांग की ओर मां यमुना के माध्यम से पीएम मोदी को पत्र भेजकर अपनी व्यथा से अवगत करवाया।

कबीले गौर है कि प्रदर्शनकारियों ने यमुना आरती के लिए वही वक्त चुना जब नदियों के उत्थान के लिए आजादी अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!