• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सरकार ने आदिबद्री बांध के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया ,सरस्वती नदी का 215.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पुनरुद्धार होगा

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
4 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन

सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है , सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है ,उद्योगों से उगाही की जा रही

शिलाई : पंचायत प्रधान व पांच वार्ड सदस्यों को 27 लाख रुपए गबन करने पर डीसी सिरमौर ने अयोग्य करार देते हुए पद से किया बर्खास्त

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में किया जाएगा शामिल

हिमाचल प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के मध्य आज पंचकुला में  हरियाणा के यमुना नगर जिले के आदिबद्री क्षेत्र के समीप हिमाचल प्रदेश में 77 एकड़ में आदिबद्री बांध के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इस परियोजना के माध्यम से 215.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सरस्वती नदी का पुनरुद्धार होगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों ने राज्य सरकारों की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस ऐतिहासिक अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना पूरा होगा। उन्होंने 3 अप्रैल, 2014 को कुरूक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए सरस्वती नदी का पुनरूत्थान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई थी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी क्योंकि इससे हिमाचल प्रदेश की 3.92 हेक्टेयर मीटर प्रतिवर्ष पेयजल की आवश्यकता की पूर्ति होगी और प्रभावित बस्तियों के लिए सिंचाई के पानी की उपलब्धता के लिए 57.96 हेक्टेयर मीटर पानी निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांध का उपयोग न केवल सरस्वती नदी के पुनरुद्धार के लिए किया जाएगा बल्कि इससे क्षेत्र में जल संरक्षण को भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए पूरी धनराशि की व्यवस्था हरियाणा सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य सरकारें परियोजना के प्राथमिक उद्देश्य से समझौता किए बिना स्वयं के संसाधनों का उपयोग करके स्थानीय लोगों के कल्याण और विकास के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के साथ पयर्टन परियोजनाएं बनाने के लिए भी स्वतंत्र होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश के केवल 21 परिवार विस्थापित होंगे जिनका समुचित पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को पुनर्वास पैकेज और जलवायु संरक्षण पैकेज के साथ भविष्य में आदि बद्री बांध से संबंधित लागत/व्यय हिमाचल प्रदेश की प्रचलित नीतियों व अन्य प्रचलित कानूनों के अनुसार हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा तथा इससे संबंधित कोई भी देनदारी हिमाचल प्रदेश को हस्तांतरित नहीं की जाएगी।।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर सरस्वती नदी फिर से पुनर्जीवित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल प्रस्तावित क्षेत्र में से 31.16 हेक्टेयर भूमि हिमाचल प्रदेश की है जिसमें से 0.67 हेक्टेयर निजी भूमि और 30.49 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सोंब नदी से बांध को  224 हेक्टेयर मीटर जल की आपूर्ति होगी जो यमुना नगर जिले में आदिबद्री के समीप यमुना में मिलती है। उन्होंने कहा कि आदिबद्री बांध और इससे संबंधित अधोसंरचना के लिए एचपीपीसीएल कार्यकारी संस्था होगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गंगा और यमुना के साथ सरस्वती देश की सबसे पवित्र नदी है। उन्होंने कहा कि इस बांध के बनने से सरस्वती नदी में पूरे साल बीस क्यूसेक जल का प्रवाह होगा। उन्होंने कहा कि घग्गर नदी बहने के रास्ते को सरस्वती नदी का मार्ग कहा जाता है। यह परियोजना हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सरकारों के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि इससे भू-जल में भी वृद्धि होगी।
 मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आदिबद्री बांध से संबंधित कार्यों की योजना, पर्यवेक्षण और निगरानी के लिए आदिबद्री बांध निर्माण निगरानी समिति का गठन किया गया है। इस समिति में हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव िंसंचाई, हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग के सचिव, दोनों राज्यों के इंजीनियर-इन-चीफ और अन्य प्रतिनिधि शामिल हैं।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के शिक्षा, भाषा एवं संस्कृति मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया।
 हरियाणा के जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तौगी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
हरियाणा के जल शक्ति विभाग के अधीक्षक अभियंता अरविंद कौशिक ने प्रस्तावित आदिबद्री परियोजना की मुख्य विशेषताओं के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, सांसद अम्बाला रत्न लाल कटारिया, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष आर.के. सिन्हा, हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग के विशेष सचिव डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा और हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : बिना अनुमति गिरा डाले एनएच के किनारे हरे भरे पेड़ , एबीसीआई की मनमानी के आगे बेबस वन विभाग

Next Post

पांवटा साहिब : 10 दिन बाद यमुना नदी किनारे मिला लापता युवक का शव

Related Posts

हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन

41 minutes ago
सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है , सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है ,उद्योगों से उगाही की जा रही
मुख्य ख़बरें

सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है , सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है ,उद्योगों से उगाही की जा रही

54 minutes ago
शिलाई : पंचायत प्रधान व पांच वार्ड सदस्यों को 27 लाख रुपए गबन करने पर डीसी सिरमौर ने अयोग्य करार देते हुए पद से किया बर्खास्त
मुख्य ख़बरें

शिलाई : पंचायत प्रधान व पांच वार्ड सदस्यों को 27 लाख रुपए गबन करने पर डीसी सिरमौर ने अयोग्य करार देते हुए पद से किया बर्खास्त

17 hours ago
मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में किया जाएगा शामिल
मुख्य ख़बरें

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में किया जाएगा शामिल

18 hours ago
पांवटा साहिब :  स्मार्ट मीटर तो लगेंगे बोले एक्सन बिजली बोर्ड , किसान 2 तारीख को देंगे धरना
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : स्मार्ट मीटर तो लगेंगे बोले एक्सन बिजली बोर्ड , किसान 2 तारीख को देंगे धरना

19 hours ago
बहन ने भाई को दिया धोखा,मोटी कमाई करने का लालच दे किया गड़बड़झाला
मुख्य ख़बरें

बहन ने भाई को दिया धोखा,मोटी कमाई करने का लालच दे किया गड़बड़झाला

20 hours ago
पांवटा साहिब वन मंडल में नए डीएफओ  वेद प्रकाश ने संभाला पदभार
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब वन मंडल में नए डीएफओ वेद प्रकाश ने संभाला पदभार

20 hours ago
Himachal: ड्रग केस में सबूत मिटाने और छेड़छाड़ करने पर थाना प्रभारी व मुंशी लाइन हाजिर
मुख्य ख़बरें

कल से शुरू होगी पुलिस भर्ती, कांस्टेबल के भरे जाएंगे पद….

20 hours ago
12वीं पास और ITI वालों को नौकरी का मौका- निकली है 1121 पदों पर भर्ती
मुख्य ख़बरें

12वीं पास और ITI वालों को नौकरी का मौका- निकली है 1121 पदों पर भर्ती

20 hours ago
Load More
Next Post
पांवटा साहिब : 10 दिन बाद यमुना नदी किनारे मिला लापता युवक का शव

पांवटा साहिब : 10 दिन बाद यमुना नदी किनारे मिला लापता युवक का शव

नूरपुर की तरह  पांवटा साहिब में हो सकती है एएसपी की नियुक्ति, पुलिस सब डिवीजन की 100 किलोमीटर तक है सीमा

नूरपुर की तरह पांवटा साहिब में हो सकती है एएसपी की नियुक्ति, पुलिस सब डिवीजन की 100 किलोमीटर तक है सीमा

पावटा साहिब : नशे के आदी युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

पांवटा साहिब : तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को रौंदा,दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!