Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने शिलाई क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

सतौन में डिग्री कॉलेज और कफोटा में चिकित्सा खण्ड तथा बालीकोटी और हलाह में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
3 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 20 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए, जिसमें 11.61 करोड़ रुपये के तीन लोकार्पण और 8.14 करोड़ रुपये के 11 शिलान्यास शामिल हैं। उन्होंने कफोटा में उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय, 11.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय कफोटा के भवन और ग्राम पंचायत कोटा पब में कियाना बस्ती के लिए 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज कफोटा के परिसर में पौधरोपण किया और उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक) के नवनिर्मित कार्यालय परिसर में अर्जुन का पौधा रोपा।

You may also likePosts

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का विस्तार

BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व MLA सुखराम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित

10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित

मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत तहसील शिलाई में खुन बाग और धोची व्यास बिजुई के लिए सोलर आधारित 1.01 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना, नाबार्ड के अन्तर्गत तहसील पांवटा साहिब में 1.60 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना कंडू चियोग-थाना, नाबार्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कंडू चियोग में 60 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना सैंगा, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत तहसील कामरू की ग्राम पंचायत चांदनी के लिए 1.03 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली भू-जल जलापूर्ति योजना, 1.38 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टिम्बी और कामरू में 2.53 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया।

कफोटा के पब गांव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिलाई और सराज क्षेत्र में न केवल भौगोलिक रूप से समानता है, बल्कि यह क्षेत्र समान परम्परा, संस्कृति और विकास सम्बन्धी आवश्यकताओं को भी साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की सभी विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वर्तमान सरकार के दो वर्ष प्रभावित हुए हैं, इसके बावजूद राज्य का निर्बाध विकास सुनिश्चित किया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि देश के चार राज्यों में हाल ही में हुए चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व की स्थिति दयनीय है। भाजपा ने इन सभी राज्यों में भारी जनादेश से जीत हासिल की है और प्रदेश के लोगों ने हिमाचल में भी भाजपा सरकार को पुनः सत्ता में लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास राज्य सरकार के विरूद्ध कोई मुद्दा नहीं है और वे आपस में लड़ने और पार्टी में ही अपना वर्चस्व साबित करने में व्यस्त हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण के लिए एक भी योजना आरम्भ नहीं की, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने गरीबों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जरूरतमंद लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 1300 करोड़ रुपये व्यय किए गए, जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान केवल 400 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना और मुख्यमंत्री शगुन योजना जैसी अनेक योजनाएं प्रदेश के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व प्राप्त हुआ है और अब देश एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है तथा दुनिया भारत की ताकत से अवगत हुई है। उन्होंने राज्य के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करने का आग्रह किया ताकि भारत आगामी वर्षों में विश्व गुरु के रूप में उभर सके। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने का मामला राज्य सरकार ने प्रभावी ढंग से केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उठाया है। उन्होंने कहा कि वह हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ पुनः केंद्रीय गृह मंत्री से मिलेंगे, ताकि क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने, कफोटा में चिकित्सा खंड, बालीकोटी और हलाह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कामरो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, काहरका और शिल्ली अगाद में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखना में 10 बिस्तर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के कुछ स्कूलों के स्तरोन्नयन की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की सम्पर्क सड़कों के लिए पर्याप्त धन राशि की व्यवस्था करने, सतौन में उप-तहसील खोलने तथा कफोटा में मुद्रिका बस चलाने की भी घोषणा की। उन्होंने कफोटा डिग्री कॉलेज का नाम स्वामी विवेकानंद तथा डिग्री कॉलेज शिलाई को वीर सावरकर के नाम पर नामित करने की भी घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर जाखना में स्पोर्ट्स हॉस्टल आरम्भ करने तथा आयोजन स्थल पाब मैदान के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, हाटी समिति कफोटा तथा अन्य संगठनों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत बजट में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान सिरमौर जिले में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए शिलाई क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगभग पचास वर्षों तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस करती रही, फिर भी यह क्षेत्र विकास से वंचित रहा और वर्तमान राज्य सरकार ने इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के संबंध में भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा समर्पित डिग्री कॉलेज विद्यार्थियों, विशेषकर क्षेत्र की लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मील पत्थर साबित होगा।

उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष ट्रांस गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने का मामला उठाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को भी विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नाहन के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, शिलाई भाजपा मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, सिरमौर जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कनियाल, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

कफोटा मे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए चंदा इकट्ठा करने पर हुआ विवाद

Next Post

पांवटा साहिब एनएच पर अवैध कब्जा कर हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

Related Posts

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का  विस्तार
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का विस्तार

18 hours ago
हाईकोर्ट की चेतावनी, सुधर जाए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग, नहीं तो सरकार को देंगे सभी को बदलने का आदेश
मुख्य ख़बरें

BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व MLA सुखराम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित

22 hours ago
10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित
मुख्य ख़बरें

10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित

1 day ago
मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा
मुख्य ख़बरें

मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा

2 days ago
प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर गुलाम रसूल की आर्थिकी हुई सुदृढ़। मछली तथा बकरी पालन कर किया स्वरोजगार आरंभ, दिया 7 लोगों को रोजगार
मुख्य ख़बरें

प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर गुलाम रसूल की आर्थिकी हुई सुदृढ़। मछली तथा बकरी पालन कर किया स्वरोजगार आरंभ, दिया 7 लोगों को रोजगार

2 days ago
हिमाचल के सच्चे हीरो , सरबजीत सिंह बॉबी, जिन्होंने आपदा में दिखाई इंसानियत की मिसाल
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के सच्चे हीरो , सरबजीत सिंह बॉबी, जिन्होंने आपदा में दिखाई इंसानियत की मिसाल

2 days ago
पांवटा साहिब : गुरुद्वारा नानक दरबार बद्रीपुर में समर  गुरमत ट्रेनिंग कैंप का समापन , मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास व गुरबाणी से जोड़ना ,50 से ज्यादा बच्चों ने लिया भाग
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : गुरुद्वारा नानक दरबार बद्रीपुर में समर गुरमत ट्रेनिंग कैंप का समापन , मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास व गुरबाणी से जोड़ना ,50 से ज्यादा बच्चों ने लिया भाग

2 days ago
भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल का विस्तार, अमित कुमार बने मीडिया प्रभारी
मुख्य ख़बरें

भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल का विस्तार, अमित कुमार बने मीडिया प्रभारी

3 days ago
पांवटा साहिब : एनजीओ एंप्लॉई  फेडरेशन  ने किया पौधारोपण का कार्यक्रम
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : एनजीओ एंप्लॉई फेडरेशन ने किया पौधारोपण का कार्यक्रम

3 days ago
Load More
Next Post
पांवटा साहिब एनएच पर अवैध कब्जा कर हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

पांवटा साहिब एनएच पर अवैध कब्जा कर हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

यशपाल शर्मा ने समर्थकों के साथ ज्वाइन कि आप

यशपाल शर्मा ने समर्थकों के साथ ज्वाइन कि आप

मुख्यमंत्री ने  पांवटा साहिब  में 214 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब में 214 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company