प्रतिभा सिंह ने भंग की जिला सिरमौर की कांग्रेस कार्यकारिणी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के सामने नाहन के सलानी में हुई कांग्रेस की गुटबाजी के बाद सोमवार देर रात को कांग्रेस के दो गुटों में धक्का-मुक्की व मारपीट के बाद मंगलवार दोपहर को जिला सिरमौर कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी हर्ष महाजन द्वारा प्रतिभा सिंह को सौंपी गई रिपोर्ट के बाद प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की सहमति के बाद मंगलवार दोपहर को जिला सिरमौर कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। हिमाचल कांग्रेस के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि अगले आदेशों तक हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर सिरमौर में पार्टी के कार्यक्रमों की देखरेख करेंगे। जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी। तब तक जिला सिरमौर में कांग्रेस पार्टी के सभी संगठन से संबंधित कार्य जीआर मुसाफिर के नेतृत्व में होंगे। विदित रहे कि जिला सिरमौर में कांग्रेस के नेता अपने वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे को कमजोर दिखाना व अपने को स्थापित नेता दिखाने के लिए दम लगा रहे हैं। वही इस से प्रदेश के लोगों के सामने जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी की गुटबाजी जगजाहिर हो चुकी है। जो कि आने वाले विस चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा साबित होगी। जिला सिरमौर में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस से कई गुटों में बंटी हुई है। कांग्रेस में टिकट के तलबगारो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मगर जिस तरह से नाहन के सलानी में पहली बार जिला सिरमौर पहुंची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान उनके समर्थक अजय सोलंकी व रुपेंद्र ठाकुर ने दरी पर बैठकर पार्टी की गुटबाजी को जनता के समक्ष रखा। उसके बाद प्रतिभा सिंह द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद भी जब वह मंच पर नहीं आए, तो उन्हें हाथ जोड़कर आग्रह करना पड़ा। यह सारा ड्रामा सोशल मीडिया तथा मीडिया ने लाइव दिखाया। जिससे प्रदेश भर में कांग्रेस की फजीहत हुई तथा कांग्रेस की गुटबाजी जगजाहिर हुई। उसके बाद सोमवार देर रात को कांग्रेस के दो गुटों में धक्का-मुक्की व मारपीट पुलिस थाना पहुंच गई। जिस में की अब एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

वही पावटा साहिब के कांग्रेसी नेताओं ने 8 चुनाव हरवा चुके मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को बदलने की भी मांग आलाकमान के आगे की है जिस पर पालक मैंने उनको जल्द ही बदलने का आश्वासन पांवटा साहिब के कांग्रेसी नेताओं को दिया है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!