• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला: शिमला के पूर्व आईजी जैदी सहित आठ पुलिसकर्मी हत्या के मामले में दोषी करार

Desk by Desk
2 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

2017 में शिमला जिले के कोटखाई में गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में हत्या मामले में शिमला के पूर्व आईजी जैदी सहित 8 पुलिसकर्मी दोषी करार दिए गए हैं।

2017 में शिमला जिले के कोटखाई में गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में हत्या मामले में शिमला के पूर्व आईजी जैदी सहित 8 पुलिसकर्मी दोषी करार दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में मुकदमा चल रहा था।

बता दें कि 4 जुलाई 2017 को 16 साल की गुड़िया जब स्कूल से वापस आ रही थी तभी उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया था. फिर बलात्कार के बाद मासूम गुड़िया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद हत्यारे ने उसके मृत शरीर को जंगल में फेंक दिया था. 7 जुलाई 2017 को गुड़िया का शव कोटखाई के जंगल से बरामद हुआ था. मामले की जांच एक-दो दिन बाद ही स्थानीय पुलिस से लेकर हिमाचल पुलिस की स्टेट एसआईटी के हवाले कर दी गई थी.

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से खुलास हो चुका था कि हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया था. इस मामले को लेकर पुलिस पर खासा दबाव था. इस केस में एसआईटी ने आशीष चौहान, राजेंद्र सिंह, सुभाष, लोकजन, दीपक और सूरज सिंह को अरेस्ट किया था. मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई. सीबीआई ने शिमला पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों को मुजरिम नहीं माना था और अपनी जांच नए सिरे से शुरू की थी. इसके बाद 8 अगस्त 2017 को हिमाचल पुलिस के आईजी समेत आठ पुलिस वालों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस पर 18 अगस्त की रात एक आरोपी सूरज को हिरासत में ले कर पीट-पीटकर मारने का आरोप था.

इस केस में सीबीआई ने आईजी जहूर एच. जैदी, एसपी डी डब्ल्यू नेगी, ठियोग डीएसपी मनोज जोशी, कोटखाई के पूर्व एसएचओ राजिंदर सिंह, एएसआई दीप चंद, हेड कांस्टेबल सूरत सिंह, मोहन लाल, रफिक अली और कांस्टेबल रंजीत को आरोपी बनाया। इन आरोपियों के खिलाफ शिमला की सीबीआई कोर्ट में केस चल रहा था लेकिन वहां इनकी तरफ से कोई वकील पेश नहीं हुआ, जिस कारण सुप्रीम कोर्ट ने केस को चंडीगढ़ ट्रांसफर करने का आदेश दिया था।

सीबीआई को दिए संतरी के बयान के बाद अब पुलिस की वो झूठी कहानी भी सामने आ गई है, जिसे लॉकअप में सूरज की हत्या के बाद गढ़ा गया। 19 जुलाई को दर्ज एफआईआर में पुलिस ने संतरी का बयान लिखा कि गुड़िया प्रकरण के मुख्य आरोपी राजू ने दूसरे आरोपी सूरज की उसके सामने बुरी तरह से पिटाई कर दी।

जबकि संतरी ने सीबीआई को बताया कि यह झूठ है। उसके सामने राजू लॉकअप में अकेला था। उससे पुलिस वालों ने जबरन बयान पर साइन कराए हैं। उसे कहा गया- साइन करो नहीं तो फंसोगे। संतरी के बयान में पुलिस ने लिखा- मैं वर्तमान में पुलिस थाना कोटखाई में बतौर आरक्षी सामान्य ड्यूटी पर कार्यरत हूं।

You may also likePosts

हॉकी कन्या छात्रावास माजरा की खिलाड़ियों की मूलभूत आवश्यकताओं पर भी सरकार दे ध्यान –स्कूल प्रबंधन समिति एवं मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था

Paonta Sahib: नगर परिषद के चुनाव को 2 महीनों से ज्यादा बीत गया समय, नहीं हो पाए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की शपथ…

हिमाचल में बदले 27 सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, इन जिलों में चला तबादलों का बड़ा चक्र

हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आज आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

पुलिस थाना कोटखाई मेंअभियोग संख्या 97/17 दिनांक 6 जुलाई 2017 को धारा 302, 376 आईपीसी और पोस्को एक्ट की धारा 4 में दिनांक 13 जुलाई 2017 को आरोपी राजू, सूरज, लोकजन उर्फ छोटू, सुभाष, दीपक उर्फ दीपू गिरफ्तार किए गए थे।

इनमें से पिछले कल मेरी पहरा हवालात संतरी की ड्यूटी थी। कोटखाई थाने के हवालात में उस समय तीन आरोपी बंद थे। ये राजेंद्र उर्फ राजू, सूरज और सुभाष चंद थे। दो आरोपी लोकजन उर्फ  छोटू और दीपक को एहतियात के तौर पर ठियोग थाने की हवालात में भेजा गया था।

पिछली कल रात को उसकी संतरी की ड्यूटी 9 से 12 बजे के बीच थी। आरोपी सुभाष को करीब 11:25 बजे रात को हवालात से निकालकर ऊपर एक कमरे में पूछताछ के लिए ले जाया गया। करीब पौने 12 बजे जब वह संतरी ड्यूटी पर तैनात था, उस वक्त आरोपी राजू और सूरज जो कि हवालात में बंद थे, दोनों आपस में खुुसर-पुसर करने लग गए थे।

अचानक आरोपी राजेंद्र ने सूरज को पीटना शुरू कर दिया, जिस पर मैंने जोर से आवाज देकर राजू को बोला कि इसको क्यों मार रहा है, मगर वह नहीं रुका। मैं तुरंत एमएचसी से चाबी लेने आ गया था और रात्रि ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मुकेश कुमार ने आरोपी राजू को सूरज की मारपीट से पीछे हटाया। बाद में संतरी अपने बयानों से मुकर गया और सीबीआई के सामने उसने पुलिस अधिकारियो द्वारा हत्या की बात कबूली थी

Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब की बेटी ने विदेश में किया हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन

Next Post

पावटा साहिब : विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ शहर का बेहतरीन स्कूल “ द एशियन स्कूल “ बनकर तैयार , एडमिशन हुई आरंभ

Next Post
पावटा साहिब : विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ शहर का बेहतरीन स्कूल “ द एशियन स्कूल  “ बनकर तैयार , एडमिशन हुई आरंभ

पावटा साहिब : विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ शहर का बेहतरीन स्कूल “ द एशियन स्कूल “ बनकर तैयार , एडमिशन हुई आरंभ

पावटा साहिब  : खनन विभाग ने क्रशरों को करवाया बंद अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई , हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर  बंद करवाया चोर रास्ता

पावटा साहिब : खनन विभाग ने क्रशरों को करवाया बंद अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई , हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर बंद करवाया चोर रास्ता

पहले प्रशासन ने इंजेक्शन नहीं दिया बाद में परिजनों पर ही घटिया आरोप लगाना अमानवीयता ऐसा व्यवस्था परिवर्तन नहीं चाहिए जो मृत्यु के तीन दिन बाद बाद दे इंजेक्शन,

पहले प्रशासन ने इंजेक्शन नहीं दिया बाद में परिजनों पर ही घटिया आरोप लगाना अमानवीयता ऐसा व्यवस्था परिवर्तन नहीं चाहिए जो मृत्यु के तीन दिन बाद बाद दे इंजेक्शन,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App