• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

नाहन : युवती से अपहरण और छेड़छाड़ का आरोपी कैरियर अकादमी का संचालक फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश अभियान किया तेज

Desk by Desk
2 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
Oplus_131072

Oplus_131072

399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में प्रदेश के नामी शिक्षण संस्थानों में शुमार कैरियर अकादमी के निदेशक पर नाहन की एक युवती ने अश्लील हरकतों के साथ-साथ जबरदस्ती सिगरेट व शराब पिलाने के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला सिरमौर पुलिस ने महिला पुलिस थाना नाहन में कैरियर अकादमी नाहन के निदेशक मनोज राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस ने मनोज राठी को अभियोग में शामिल होने हेतु नोटिस जारी किया है। फिलहाल मनोज राठी पुलिस के अन्वेषण में शामिल नहीं हुआ है तथा पुलिस ने अन्वेषण में शामिल न होने की स्थिति में गिरफ्तार करने की बात कही है।

You may also likePosts

हॉकी कन्या छात्रावास माजरा की खिलाड़ियों की मूलभूत आवश्यकताओं पर भी सरकार दे ध्यान –स्कूल प्रबंधन समिति एवं मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था

Paonta Sahib: नगर परिषद के चुनाव को 2 महीनों से ज्यादा बीत गया समय, नहीं हो पाए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की शपथ…

हिमाचल में बदले 27 सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, इन जिलों में चला तबादलों का बड़ा चक्र

हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आज आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

जानकारी के मुताबिक मामला बीते 14 जनवरी का है। पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस बयान जो कि नाहन की 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर के बाद जारी किया गया है में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि शिकायतकर्ता युवती ने महिला पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है कि 14 जनवरी, 2025 को जब वह सुबह करीब 10.50 बजे कैरियर अकादमी की नाहन शाखा में मौजूद थी तो इस बीच मोबाइल पर मनोज राठी ने फोन किया कि वह अकादमी के बाहर सड़क पर खड़े हैं तथा कार में स्कूल के जडज़ा स्थित ऑफिस में जाना है। जब युवती नाहन शाखा से मनोज राठी के साथ कार में सवार हुई तो मनोज राठी उसे बिरोजा फैक्ट्री के समीप स्थित कैरियर अकादमी के ऑफिस न ले जाकर नाहन-सोलन-शिमला मार्ग पर सुनसान जगह पर ले गया। इस बीच रास्ते में कार में सवार होते हुए मनोज राठी ने युवती के साथ जहां अश£ील हरकतें व अश्लील बातें की तो वहीं बार-बार सिगरेट व शराब पीने को भी मजबूर करने का प्रयास किया।

इस बीच युवती काफी घबरा गई तथा उसने अपनी सूझ-बूझ कर परिचय देते हुए अपने मोबाइल से अपनी लाइव लोकेशन व मैसेज अपनी दोस्त को भेज दिया। पीडि़त युवती ने अपनी दोस्त को मैसेज देकर कहा कि उसे उसके परिजन के नाम से लगातार फोन करें। जब मनोज राठी ने युवती को बार-बार फोन आने की बात पूछी तो लड़की ने बताया कि घर से उसकी माता का फोन आ रहा है। बामुश्किल लड़की ने अपने आपको बचाया तथा घर पहुंचने पर इसकी जानकारी अपने परिजनों के साथ सांझा की। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीडि़ता ने कहा है कि मनोज राठी ने बार-बार उसे गलत इरादे से पकडऩे व छेडऩे का भी प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस थाना नाहन में भारतीय दंड संहिता की धारा 74, 75 व 137 2 के तहत एफआईआर दर्ज कर दी है। उधर मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर कैरियर अकादमी के मालिक मनोज राठी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत महिला थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत किया है। उन्होंने बताया कि अभियोग का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है जिसमें सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। योगेश रोल्टा ने बताया कि इस सिलसिले में कैरियर अकादमी के मालिक मनोज राठी को अभियोग में शामिल होने हेतु नोटिस जारी किया गया है। छानबीन में शामिल न होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

नाहन के कैरियर अकादमी के निदेशक द्वारा युवती के साथ अश्लील हरकत व छेडख़ानी के मामले का सिरमौर जिला बार एसोसिएशन ने कड़ा संज्ञान लिया है। बार एसोसिएशन की एक आपात बैठक नाहन में हुई, जिसमें निर्णय लिया गया है कि कोई भी अधिवक्ता इस मामले में कैरियर अकादमी के निदेशक की पैरवी नहीं करेगा। यदि कोई भी अधिवक्ता इस मामले में कैरियर अकादमी की पैरवी करता है तो उसके खिलाफ बार एसोसिएशन नियम के तहत कार्रवाई करेगा।

Share160SendTweet100
Previous Post

पहले प्रशासन ने इंजेक्शन नहीं दिया बाद में परिजनों पर ही घटिया आरोप लगाना अमानवीयता ऐसा व्यवस्था परिवर्तन नहीं चाहिए जो मृत्यु के तीन दिन बाद बाद दे इंजेक्शन,

Next Post

ढाई करोड़ रिश्वत मामला: ईडी सहायक निदेशक से 10 प्रतिशत मांगने वाला सीबीआई का डीएसपी गिरफ्तार

Next Post
ढाई करोड़ रिश्वत मामला: ईडी सहायक निदेशक से 10 प्रतिशत मांगने वाला सीबीआई का डीएसपी गिरफ्तार

ढाई करोड़ रिश्वत मामला: ईडी सहायक निदेशक से 10 प्रतिशत मांगने वाला सीबीआई का डीएसपी गिरफ्तार

Oplus_131072

पांवटा साहिब : अवैध खनन की वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की

पांवटा साहिब :  भुक्की के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार , डीजे संचालन की आड़ में कर रहा था तस्करी

पांवटा साहिब : भुक्की के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार , डीजे संचालन की आड़ में कर रहा था तस्करी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App