• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल के बाद अब यहां फटा बादल, 12 श्रद्धालुओं की गई जा*न; 25 लोग लापता; बेस कैंप तबाह

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में छह जगह बादल फटने से भयंकर तबाही हुई है। अब इसी तरह की तबाही हिमाचल के चंबा जिला से सटे जम्मू कश्मीर में भी हुई है। किश्तवाड़ में बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 25 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है।

You may also likePosts

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

हिमाचल पुलिस और शराब ठेका कर्मियों में मारपीट, जांच के लिए पहुंची टीम पर हमला, कारोबारी बोला- नशे में थी खाकी

विजिलेंस ने कानूनगो, पटवारी और सहायक को किया गिरफ्तार, जमीन म्यूटेशन के नाम पर 2 लाख रिश्वत मांगना पड़ा भारी

अब तक 12 श्रद्धालुओं की मौत

दरअसल जम्मू.कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार दोपहर भीषण प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया। पड्डर सब-डिवीजन के चशोटी गांव में दोपहर 12.30 बजे बादल फटने की घटना में अब तक 12 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता की वार्षिक तीर्थयात्रा के पहले पड़ाव चशोटी गांव में एकत्रित थे। यहीं से यात्रा का औपचारिक शुभारंभ होता है। बादल ठीक उसी स्थान पर फटा जहां श्रद्धालुओं के टेंट, बसें और अस्थायी दुकानें लगी थीं। अचानक आए सैलाब और मलबे की चपेट में आने से कई श्रद्धालु बह गए।

मचैल माता यात्रा पर भी पड़ा असर

हर साल अगस्त.सितंबर में आयोजित होने वाली मचैल माता यात्रा में देशभर से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। यह यात्रा 25 जुलाई से शुरू हुई थी और 5 सितंबर तक चलनी है। श्रद्धालु जम्मू से करीब 210 किलोमीटर की दूरी तय कर किश्तवाड़ पहुंचते हैं और फिर पद्दर से चशोटी तक 19.5 किलोमीटर की सड़क यात्रा के बाद 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके मचैल माता मंदिर पहुंचते हैं। बादल फटने की घटना ने इस यात्रा पर भी अस्थायी रूप से विराम लगा दिया है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शिमला, कुल्लू, मंडी, ऊना और सिरमौर जिलों में बारिश से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं। बुधवार देर रात कोटखाई के खलटूनाला में बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे तराई में बना एक पेट्रोल पंप और वहां खड़ी छह से अधिक गाड़ियां दब गईं। हालांकि, पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। कुल्लू जिले के श्रीखंड और तीर्थन वैली, शिमला के नांटी गांव और काशापाठ समेत चार स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे नदी.नालों में बाढ़ आ गई और कई स्थानों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

हिमाचल प्रदेश के पूह क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को सेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर मिलिट्री कैंप पहुंचाया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारी बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं के कारण प्रदेश भर में 396 सड़कें बंद हो चुकी हैं। कई जगहों पर भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

कुल्लू के बंजार, शिमला के जुब्बल, मंडी के थुनाग और ऊना जिले में एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा न करें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। तीर्थ यात्रियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे फिलहाल मचैल यात्रा के लिए प्रस्थान न करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार करें। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार संपर्क में हैं। राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Share160SendTweet100
Previous Post

शिमला में आफत की बारिश: कोटखाई के खलटू नाले में आई भयंकर बाढ़…मलबे में दबी गाड़ियां

Next Post

सिरमौर: सड़क धंसने से खड्ड में जा गिरा सेब से भरा ट्राला, अन्य वाहन को पास देते हुई घटना

Next Post
सिरमौर: सड़क धंसने से खड्ड में जा गिरा सेब से भरा ट्राला, अन्य वाहन को पास देते हुई घटना

सिरमौर: सड़क धंसने से खड्ड में जा गिरा सेब से भरा ट्राला, अन्य वाहन को पास देते हुई घटना

Oplus_131072

Himachal: शहीद की देह देख बेटियों की निकली चीखें, बुजुर्ग माता- पिता के नहीं रूक रहे आंसू; पत्नी बेसुध

श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 22 सितम्बर से 07 अक्तूबर तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा

श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 22 सितम्बर से 07 अक्तूबर तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App