• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

शिमला में दबोचे गए पंजाब के 3 गैंगस्टर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दी थी चुनौती

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

शिमला पुलिस ने पंजाब के 3 वॉन्टेड गैंगस्टरों को दबोचा है। इनका आपराधिक बैकग्राउंड कई राज्यों में फैला हुआ है। इनकी दुश्मनी सीधे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताई जाती है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

राजधानी शिमला की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब के तीन वांछित आरोपियों को अवैध हथियारों समेत दबोच लिया। तीनों आरोपी गैंगस्टर हैं और इनका आपराधिक बैकग्राउंड कई राज्यों में फैला हुआ है। खास बात ये है कि इनकी दुश्मनी सीधे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क, स्थानीय मददगारों और गैंग से जुड़े तारों की गहन जांच कर रही है।

आरोपी कई राज्यों में वॉन्टेड

पकड़े गए आरोपियों में गुरजीत सिंह (27) पुत्र सरदार सिंह निवासी गांव रानीवाला, जिला मुक्तसर (पंजाब), प्रदीप कुमार उर्फ सुखा (24) पुत्र सूरज भान निवासी गांव सांपावाली, तहसील अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब) और जगपाल सिंह (27) पुत्र मग्गर सिंह निवासी गांव जंदवाला हनुमता, तहसील अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब) शामिल हैं।

सुनील यादव गैंग से संबंध

ये तीनों आपराधिक प्रवृत्ति के युवक हैं। इन पर पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वहां यह वांछित चल रहे हैं। जांच में सामने आया है कि इनका सीधा संबंध सुनील यादव गैंग से है।

बिश्नोई गैंग को दी थी चुनौती

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सुनील यादव की हत्या करवा दी थी। सुनील यादव के मारे जाने के बाद इन तीनों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बिश्नोई गैंग को खुली चुनौती दी थी। इसके बाद बिश्नोई गैंग के लोग इनके पीछे पड़ गए और तीनों अपनी जान बचाने के लिए जगह-जगह छुपते रहे।

शिमला में ऐसे मिली पनाह

जान बचाने के लिए तीनों ने पंजाब से बाहर ठिकाना ढूंढना शुरू किया और इस कड़ी में शिमला पहुंचे। यहां इन्हें पनाह इनके दोस्त पंकज कासनिया ने दिलवाई। पंकज ने शिमला के विकास नामक युवक से संपर्क किया और फिर इन्हें न्यू टुटू स्थित बाबू राम भवन में संजय वर्मा के फ्लैट में ठहराया गया। इसी दौरान तीनों ने सुरक्षा के लिए अवैध हथियार का इंतजाम किया। पूछताछ में सामने आया है कि अमेरिका में रह रहे लवजीत कंग ने किसी के माध्यम से इन्हें पिस्टल उपलब्ध करवाई थी।

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू टुटू में कुछ संदिग्ध युवक ठहरे हुए हैं। मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ी सूचना के आधार पर एसआईटी ने शनिवार रात बाबू राम भवन में दबिश दी। तलाशी के दौरान रसोई घर में गैस चूल्हे के नीचे से एक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए। मौके पर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस रिमांड में खुलेंगे कई राज

शिमला के एसएसपी संजीव गांधी ने रविवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी कई राज्यों में वांछित चल रहे हैं और इनके तार बड़े गैंग से जुड़े हुए हैं। फिलहाल तीनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि इनके अन्य साथी कहां छुपे हैं, किस-किस से मदद मिली और किन योजनाओं पर ये काम कर रहे थे।

पड़ोसी राज्यों की पुलिस से किया संपर्क

एसएसपी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है ताकि इनके आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। स्थानीय स्तर पर इन्हें शरण देने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

Share160SendTweet100
Previous Post

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर चमकी हिमाचल की बिंदिया, तिरंगा फहरा बढ़ाया देश का मान

Next Post

घर के बाहर बांधे मवेशियों पर गिरी बिजली..4 की दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

Next Post
घर के बाहर बांधे मवेशियों पर गिरी बिजली..4 की दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

घर के बाहर बांधे मवेशियों पर गिरी बिजली..4 की दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

शिमला के रामपुर में डाकघर कर्मचारी अंजलि का शव संदिग्ध हालात में किराए के कमरे में मिला…

शिमला के रामपुर में डाकघर कर्मचारी अंजलि का शव संदिग्ध हालात में किराए के कमरे में मिला...

वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं मंत्री विक्रमादित्य सिंह, इस दिन यहां होगी शादी

वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं मंत्री विक्रमादित्य सिंह, इस दिन यहां होगी शादी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App