• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल में मौसम का कहर: भारी बारिश से आई बाढ़ में बह गया पुल, कई सड़कों पर बंद हुई आवाजाही

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश अब तक 300 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। जबकि करोड़ों की संपत्ति को तबाह कर दिया है। बीती रात को हुई मूसलधार बारिश ने एक बार फिर जनजीवन अस्त.व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में नदी.नाले उफान पर हैं, जबकि भूस्खलन और जलभराव के कारण सड़कें जगह.जगह बाधित हो गई हैं। हमीरपुर और बिलासपुर में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं।

हमीरपुर में बहा पुल, गांवों का संपर्क टूटा

जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल में जाहू-भरेड़ी मार्ग पर नालटू के समीप बना पुल रात को आई बाढ़ में बह गया। इससे क्षेत्र के गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है और जरूरी सामान की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि बंद पड़े मार्गों को तुरंत खोला जाए और क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाए।

इधर बिलासपुर जिला के नम्होल क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई। तेज बारिश और अचानक बढ़े पानी के बहाव से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। कई मकानों में पानी घुस गया और खेतों की फसलें भी बर्बाद हो गईं। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

सड़कें जगह-जगह बंद, यातायात पर असर

लगातार हो रही बारिश के कारण उपमंडल के विभिन्न मार्ग बंद हो गए हैं।

बस्सी से सुलगवान (लगमनवीं मार्ग)

You may also likePosts

हिमाचल में 7 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, 100 से अधिक सड़कें बंद

Solan: घर से टायर लेने निकला था पूर्व प्रधान का बेटा…अब पंजाब की नहर में मिला शव, परिवार में पसरा मातम

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी,को-एजुकेशनल तथा सी.बी.एस.ई द्वारा मान्यता प्राप्त

किन्नौर में अनियंत्रित होकर सतलुज में गिरी कार, 3 युवकों की मौत

भरेड़ी-धमरोल-जाहू मार्ग

बस्सी से भरेड़ी मार्ग

बस्सी से जाहू (बाह्नवीं मार्ग)

हालांकि राहत की बात यह है कि विभागीय कर्मियों के प्रयासों से बस्सी से जाहू (बाह्नवीं मार्ग) को आंशिक रूप से खोल दिया गया है। वहीं, बस्सी से भरेड़ी मार्ग पर चीड़ का वृक्ष गिरने से रास्ता फिर से बंद हो गया। भरेड़ी से जाहू वाया बडैहर मार्ग खुला है, लेकिन वाया जोल-कोहटा मार्ग अभी भी बाधित है। भारी बरसात के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खड़ी मक्की की फसलें पानी में डूब गई हैं। कई घरों में नमी भर जाने से ग्रामीण परेशान हैं।

प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई है। विभागीय टीमें प्रभावित सड़कों को बहाल करने और राहत कार्य में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होते ही क्षति का आकलन कर बहाली कार्य तेज़ किया जाएगा।

Share160SendTweet100
Previous Post

शादी की चाहत पड़ी महंगी: पहली दुल्हन निकली नशेड़ी तो दूसरी हुई फरार… लाखों का लगा चूना

Next Post

9वीं कक्षा की छात्रा से नीचता, जबरन गाड़ी में बैठा कर सुनसान जगह ले गया था आरोपी

Next Post
शिमला के लक्कड़ बाजार में रात को नशे में धुत्त युवकों ने महिलाओं से की छेड़छाड़

9वीं कक्षा की छात्रा से नीचता, जबरन गाड़ी में बैठा कर सुनसान जगह ले गया था आरोपी

ऑनलाइन क्लास के बीच चलने लगा गं*दा वीडियो, मचा हड़कंप; सरकारी स्कूल का मामला

ऑनलाइन क्लास के बीच चलने लगा गं*दा वीडियो, मचा हड़कंप; सरकारी स्कूल का मामला

काम पर से घर लौट रहे व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App