• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

Himachal: उद्योग मंत्री बड़ा आराेप, बाेले-केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता को लेकर भ्रामक आंकड़े पेश कर रहे भाजपा नेता

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
184
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता आपदा के दौरान केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता को लेकर भ्रामक आंकड़े पेश कर रहे हैं। आपदा के दौर में वह इस तरह से प्रदेश सरकार की आलोचना तथा केंद्र का गुणगान कर रहे हैं कि जैसे हिमाचल केंद्र के रहमोकरम पर चल रहा है, जबकि स्थिति इससे कहीं अलग है। मंगलवार को शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा नेताओं को चेतावनी दी कि वह केंद्र से वित्तीय सहायता के जो दावे कर रहे हैं, उनको लेकर आंकड़े पेश करें तथा विभाग बार बताएं कि किसे कितनी राशि मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जब से कांग्रेस सरकार बनी है, तब से केंद्र ने हिमाचल को मिलने वाली वित्तीय सहायता में 10,000 करोड़ रुपए की कटौती की है, बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने राज्य में विकास की रफ्तार को कम नहीं होने दिया।

5 वर्षाे में हिमाचल को अलग-अलग मदों में केंद्र से मिले 4253 करोड़

You may also likePosts

Paonta Sahib: शटरिंग यूनियन द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सराहनीय पहल

पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत 100 पेटियां देसी शराब बरामद मामला दर्ज

शिमला के कुपवी में सड़क हादसा: बेकाबू होकर क्रैश हुई कार, 25 वर्षीय युवक की गई जान

Shimla: फेसबुक पर विज्ञापन देख शातिरों के जाल में फंसा व्यक्ति, पैसे दोगुने करने के लालच में गंवाए ₹7.82 लाख

उद्योग मंत्री ने भाजपा के नेताओं के आरोपों को नकारते करते हुए कहा कि वह झूठे आंकड़े पेश करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि पिछले पांच सालों में हिमाचल को विभिन्न मदों जैसे एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीएमएफ, एनडीएमएफ आदि के तहत केंद्र से कुल 4253 करोड़ रुपए की ही सहायता मिली है। वर्ष 2023 की आपदा में प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ था, लेकिन केंद्र ने 2 वर्ष के बाद 2006 करोड़ रुपए देने की बात कही, लेकिन वास्तव में प्रदेश को इसमें से महज 1500 करोड़ रुपए ही मिलेंगे, क्योंकि उसमें भी 25 प्रतिशत अंश यानि 500 करोड़ रुपए राज्य सरकार को देना होगा। गत दिन शिमला में भाजपा के केंद्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने राज्य सरकार पर वित्तीय प्रबंधन सही न होने के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति के बिगड़ने का आरोप लगाया था।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राजस्व अनुदान घाटा (आरडीजी) में करीब 7 हजार करोड़ की कटौती हुई है। वर्ष 2021 में आरडीजी 10,500 करोड़ रुपए था, वह अब घटकर मात्र 3200 करोड़ रुपए रह गया है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने विकास कार्यों की रफ्तार को थमने नहीं दिया है।

अनटाइड फंड के रूप में मिलने चाहिए पीएम द्वारा घोषित 1500 करोड़

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल को घोषित किए गए 1500 करोड़ रुपए अनटाइड फंड के रूप में एक साथ मिलने चाहिए। प्रदेश के लोग इस पैसे की राह ताक रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जो पैसा मिल रहा है, वह फिक्स अमाऊंट है जो हर राज्य को मिलना ही है और उसमें कोई विशेष रियायत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र का आभार तब जताया जाएगा जब वह प्रदेश को इसके अलावा कोई अलग से विशेष वित्तीय सहायता देंगे।

प्रदेश के नहीं विधानसभा के नेता हैं जयराम

हर्षवर्धन चौहान ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा तथा कहा कि जयराम ठाकुर ने दिल्ली में जाकर केवल सराज में आई आपदा का जिक्र किया, जबकि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें पूरे प्रदेश में आई आपदा की बात प्रधानमंत्री से करनी चाहिए थी तथा प्रदेश को केंद्र से मदद मांगनी चाहिए थी। ऐसे में लगता है कि जयराम ठाकुर प्रदेश के नेता नहीं है। वह एक विधानसभा के नेता हैं। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने राहत मैन्युअल में संशोधन कर पूरे देश के सामने एक मिसाल पेश की है।

हर्षवर्धन चौहान ने केंद्रीय मंत्रियों के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर कहा कि वह केवल राजनीति के लिए दौरा कर रहे हैं जबकि होना वास्तव में यह चाहिए था कि वह दौरे के साथ प्रदेश की वित्तीय मदद भी करते। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से दीर्घकालीन योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग से एक टीम के जापान दौरे को लेकर प्रस्ताव सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

Share160SendTweet100
Previous Post

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजन….

Next Post

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जारी की 2807 TGT की वरिष्ठता सूची

Next Post
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जारी की 2807 TGT की वरिष्ठता सूची

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जारी की 2807 TGT की वरिष्ठता सूची

सितम्बर माह की 8 तारीख बीती HRTC कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

2 साल से HRTC चालक-परिचालकों को नहीं मिली वर्दी, प्रबंधन कर रहा चालान

एसडीएम ऊना पर युवती की निजी वीडियो बनाकर  ब्लैकमेल कर शोषण के आरोप , पुलिस ने किया मामला दर्ज

एसडीएम ऊना पर युवती की निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शोषण के आरोप , पुलिस ने किया मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App