यमुना नदी में डूबे कमलेश उम्र 22 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह का शव यमुनानगर में नहर से बरामद हुआ है और इसे यमुनानगर सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव को पांवटा साहिब लाने की प्रक्रिया जारी है। एसडीएम गुंजित सिंह चीमा का कहना है विस्तृत जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।
परसों यमुना नदी में सर्च अभियान के दौरान कलेसर (हरियाणा) नामक स्थान से अमित कुमार पुत्र जोगी राम निवासी गांव ग्वाली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 23 साल के रूप में हुई थी जिसका पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया था
वही अभी तक एक और मृतक रजनीश पुत्र प्रेम सिंह का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है
गौरतलब हैं कि तीन युवकों की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी जिनके शव ढूंढने के लिए कई दिनों से सर्च अभियान चल रहा है