• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

जमानत पर रिहा होने के बाद फिर गिरफ्तार किया पंजाब का चिट्टा तस्कर

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
Arrested man in handcuffs with handcuffed hands behind back in prison

Arrested man in handcuffs with handcuffed hands behind back in prison

399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

चम्बा जिले में पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर नकेल कसना शुरू दी है। पिछले 5 दिन में 5 लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। इसमें एक ही व्यक्ति को 2 बार दबोचा गया है। हैरानी इस बात की है कि जमानत पर रिहा होने के 5 दिन बाद ही इस व्यक्ति ने चिट्टे का कारोबार शुरू कर दिया, लेकिन अब उसके लिए कानून के शिकंजे से बाहर निकलना आसान नहीं होगा। इस बार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है और उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

You may also likePosts

Himachal: प्रधान-उपप्रधान समेत पूरी पंचायत ने एक साथ थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक ने पहनाया पार्टी का पटका

सिरमौर में दर्दनाक हादसा : इलाज कराने के लिए नाहन आ रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल

पांवटा साहिब : दिन दिहाड़े बाइक चोरी का प्रयास लोगों ने चोर को किया पुलिस के हवाले , शहर में बाइक चोर गैंग सक्रिय

हिमाचल में बारिश का कहर : कार पर पत्थर गिरने से दंपति की मौत, बादल फटने से कई बगीचे तबाह, 122 सड़कें ठप्प

आरोपी की पहचान अनमोल दीप सिंह निवासी खतराई कलां जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने सरू-डुल्ला मार्ग पर जीरो प्वाइंट के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान आरोपी बनीखेत से चम्बा की तरफ पैदल आ रहा था। उसके कंधे पर बैग लटका हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 19.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया और चम्बा थाना सदर में धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।

इससे पहले 21 सितम्बर को आरोपी से उदयपुर के तड़ोली में खुफिया सूचना के आधार पर एक निजी होटल में चिट्टा व नकदी बरामद की थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह 5 बजे होटल में दबिश दी थी। इस दौरान तलाशी करने के बाद युवक के कब्जे से 3.31 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। इसके अलावा नशे की बिक्री से अर्जित 7,600 रुपए नकद बरामद किए गए। हालांकि उस समय चिट्टे की मात्रा कम होने के कारण आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। उसी दिन कटोरी बंगला में भी पुलिस ने एक दंपति को 10.13 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया था। उसके बाद 24 सितम्बर को पुराना बस अड्डा चम्बा के पास पंजाब के एक व्यक्ति से 5.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।

एएसपी चम्बा हितेश लखनपाल ने बताया कि आरोपी को दूसरी बार चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पहली बार उसे जमानत पर रिहा कर दिया था, लेकिन इस बार आरोपी से 19.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी यह खेप कहां से लाया और इसकी आपूर्ति कहां होनी थी, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू

जिले में चिट्टे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। चिट्टे के साथ पकड़े गए अधिकतर तस्कर पंजाब व अन्य बाहरी राज्यों से पाए गए हैं। तस्कर पंजाब से चिट्टे की खेल लेकर चम्बा पहुंच रहे हैं और यहां से आगे सप्लाई हो रही है। इससे युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंस रही है। युवाओं को इस दलदल में फंसने से रोकने के लिए पुलिस ने अब कमर कस ली है। लगातार तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है।

Share160SendTweet100
Previous Post

सिरमौर पुलिस द्वारा नशा व शराब तस्करों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Next Post

श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मां के चरणों में अर्पित की लाखों की भेंट

Next Post
श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मां के चरणों में अर्पित की लाखों की भेंट

श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मां के चरणों में अर्पित की लाखों की भेंट

दुकानदार का बेटा बना ‘सिविल जज’, देश भर में हासिल किया 2nd Rank

दुकानदार का बेटा बना 'सिविल जज', देश भर में हासिल किया 2nd Rank

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अक्तूबर में माह में आयोजित करेगा जन जागरूकता अभियान ‘‘समर्थ-2025“

हिमाचल प्रदेश में विकसित की जा रही है बेहतरीन खेल अधोसंरचना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App