• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

कांस्टेबल ने पास की HAS परीक्षा- अब बना तहसीलदार, पिता करते हैं मिस्त्री का काम

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
184
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

जब फैसला कर लिया ऊंची उड़ान का, फिर फिजूल है देखना कद आसमां का। इसी वाक्य को चरितार्थ कर दिखाया है, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के रहने वाले जीवन लाल ने। जिन्होंने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल कर तहसीलदार बनने का सपना साकार किया है। यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए मिसाल बन गई है, जो सीमित संसाधनों और जिम्मेदारियों के बीच बड़े लक्ष्य देखने का साहस रखते हैं।

पहले कांस्टेबल पद पर दे रहे थे तैनाती

जीवन लाल वर्तमान में विजिलेंस मुख्यालय शिमला में प्रोटेक्शन गार्ड के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती होने के बाद उन्होंने नौकरी के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी जारी रखी। महज़ 26 वर्ष की उम्र में, पहले ही प्रयास में HPAS परीक्षा पास कर उन्होंने तहसीलदार बनने का मुकाम हासिल कर लिया।

जीवन लाल का संबंध एक साधारण किसान परिवार से है। उनके पिता बिरी सिंह एक मिस्त्री हैं, जबकि माता विमला देवी गृहिणी हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर प्रशासनिक सेवा तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास ने उनके सपनों को नई उड़ान दी।

जीवन लाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने पीजी कॉलेज मंडी से स्नातक की पढ़ाई की और धर्मशाला कॉलेज से केमिस्ट्री विषय में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। 23 वर्ष की आयु में पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद भी उन्होंने पढ़ाई और तैयारी को कभी नहीं छोड़ा। करीब तीन वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवाएं देने के बाद अब वे तहसीलदार के रूप में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।

You may also likePosts

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एक आरोपी के कब्जे से 176 कैप्सूल बरामद

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए जीवन लाल ने कहा कि यह उनके सफर का अंत नहीं है। उनका लक्ष्य अभी और आगे बढ़ने का है और वे उच्च प्रशासनिक सेवाओं के लिए भी तैयारी जारी रखेंगे।

जीवन लाल की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) ने उन्हें बधाई दी है। पुलिस विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह सफलता विभाग की सकारात्मक कार्यसंस्कृति को दर्शाती है, जहां जवानों को कर्तव्य के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।

विभाग ने कहा कि कांस्टेबल जीवन लाल की यह उपलब्धि पुलिस बल के अन्य जवानों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग किसी भी व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

Share160SendTweet100
Previous Post

सिरमौर: धारटी धार की बेटी मैत्रेई भारद्वाज ने बिना कोचिंग के पास की HAS परीक्षा, बनीं तहसीलदार

Next Post

पेड़ से टकराई कार, नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग- दो सगे भाइयों समेत 3 थे सवार

Next Post
पेड़ से टकराई कार, नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग- दो सगे भाइयों समेत 3 थे सवार

पेड़ से टकराई कार, नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग- दो सगे भाइयों समेत 3 थे सवार

शिक्षक के बेटे ने झटकी तीसरी सरकारी नौकरी, पहले इंस्पेक्टर-अब बना तहसीलदार

शिक्षक के बेटे ने झटकी तीसरी सरकारी नौकरी, पहले इंस्पेक्टर-अब बना तहसीलदार

BREAKING : ट्रक ने सगे भाई-बहन को कुचला, 5 और 7 साल थी उम्र- ड्राइवर फरार

BREAKING : ट्रक ने सगे भाई-बहन को कुचला, 5 और 7 साल थी उम्र- ड्राइवर फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App