• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल में एक साथ उठी 4 दोस्तों की अर्थी : 3 युवतियों संग BIRTHDAY पार्टी मनाने गया था युवक

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

नए साल 2026 के जश्न के बीच हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी क्षेत्र में भूतनाथ पुल के पास फोरलेन सड़क पर देर रात एक तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक और तीन युवतियों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पैरापिट से टकराई कार

बीते कल चारों दोस्तों का अंतिम संस्कार किया गया। नए साल पर जहां चार हंसते-खेलते परिवार उजड़ गए- वहीं पूरे इलाके में मातम पसरा रहा। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार देर रात हुआ, जब कार कसौल की ओर से कुल्लू लौट रही थी। भूतनाथ पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले सड़क किनारे लगे पैरापिट से टकराई।

You may also likePosts

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एक आरोपी के कब्जे से 176 कैप्सूल बरामद

BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा… PM मोदी को भेजी चिट्ठी, जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के संग्राम के बाद बड़ा फैसला

बद्दी पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी सफलता,4 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार!

इसके बाद वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार युवक और दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल युवती को पहले ढालपुर अस्पताल और फिर एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

दो मासूम बच्चों का पिता था सतपाल

दुर्भाग्यवश इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान

सतपाल सिंह (25) निवासी चामुंडा नगर, ढालपुर कुल्लू

रितान्जली उर्फ रुची (20) निवासी ग्राम सचाणी, तहसील भुंतर

कशिश (20) निवासी ग्राम जलूग्रां, तहसील जरी

अंकिता (20) निवासी ग्राम उदयपुर, जिला लाहौल-स्पीति

सतपाल पेशे से टैटू आर्टिस्ट था और कुल्लू के अखाड़ा बाजार में उसकी दुकान थी। सतपाल शादीशुदा था, जिसके दो मासूम बच्चे भी हैं। अस्पताल पहुंचे सतपाल के दोस्तों ने बताया कि 31 दिसंबर को उसका जन्मदिन था। वह अपनी तीन महिला मित्रों के साथ कसौल में जन्मदिन और नए साल का जश्न मनाने गया था। देर रात करीब एक बजे वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

उधर, SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नए साल के जश्न के दौरान वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें।

Share160SendTweet100
Previous Post

अवैध लकड़ी से लदी 4 गाड़ियां जब्त

Next Post

Himachal: काम के बहाने बुलाई महिला से की नीचता, मुंह बंद रखने की दी धमकी- मामला दर्ज

Next Post
शिमला के लक्कड़ बाजार में रात को नशे में धुत्त युवकों ने महिलाओं से की छेड़छाड़

Himachal: काम के बहाने बुलाई महिला से की नीचता, मुंह बंद रखने की दी धमकी- मामला दर्ज

धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत मामला: जातीय भेदभाव के आरोप, अंतिम सांसों से पहले का बयान वायरल — दो महीने तक FIR दर्ज नहीं.........

मुख्यमंत्री ने की हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

मुख्यमंत्री ने की हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App